अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर, ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 31 फीसदी बढ़ा
नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर है। चालू वित्तीय वर्ष में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई है। चालू वित्तीय वर्ष में ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 31 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 10 नवंबर तक ग्रॉस डायरेक्टर टैक्स बढ़कर 10.54 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन रिफंड 8.71 लाख करोड़ रुपए रहा है। हालांकि इसमें पर्सनल और कॉरपोरेट टैक्स शामिल हैं।

आंकड़ों पर नजर डाले तो पिछले साल इसी अवधि के दौरान पिछले साल के टैक्स कलेक्शन से तुलना करें तो इस साल टैक्स कलेक्शन में 30.69 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जबकि नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 8.71 लाख करोड़ रुपए है।
सरकार ने वित्त वर्ष 2023 के बजट में जितने डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन का अनुमान जताया था उसका 61.31 फीसदी हो चुका है। सरकार के मुताबिक इनकम टैक्स कलेक्शन बेहतर रहने के कारण टैक्स कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई है। इस ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में ग्रॉस कॉरपोरेट कलेक्शन और पसर्नल इनकम टैक्स भी संग्रहित है। इसमें ग्रॉस कॉरपोरेट कलेक्शन में 22.03 प्रतिशत और पर्सनल टैक्स कलेक्शन में 40.64 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications