सोना रखने के शौकीन भारतीयों की पसंद बना 'डिजिटल गोल्ड', तेजी से बढ़ा निवेश

नई दिल्ली, 28 जून। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के चाहने वाले दुनिया भर में फैले हुए हैं। बिटकॉइन के बारे में कहा जाता है कि यह डिजिटल गोल्ड है। शायद यही वजह है कि दुनिया में सबसे ज्यादा सोना रखने के शौकीन लोगों के देश में बिटकॉइन में निवेश तेजी से बढ़ा है।

Bitcoin

चेनएनालिसिस के अनुसार भारत में, जहां सोने की खपत काफी ज्यादा है और परिवारों के पास अनुमानित 25,000 टन से ज्यादा सोना है, क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पिछले साल में लगभग 14.84 अरब रुपये (20 करोड़ डॉलर) से बढ़कर 2.9 ट्रिलयन रुपये (40 अरब डॉलर) हो गया है।

भारत में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इस समय 1.5 करोड़ से ज्यादा भारतीय क्रिप्टो कारोबार में हैं यानि डिजिटल करेंसी को खरीद या बेंच रहे हैं। अगर दूसरे देशों को देखें तो अमेरिका में करीब 2.3 करोड़ लोग क्रिप्टो कारोबार में जुड़े हैं जबकि ब्रिटेन में 23 लाख ही इसमें शामिल हैं।

भारत में 18 से 35 आयु वर्ग के युवा तेजी से क्रिप्टो बाजार की तरफ आकर्षित हुए हैं। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के नवीनतम आंकड़ों से संकेत मिलता है कि 34 साल से कम उम्र के भारतीय वयस्कों में पुराने उपभोक्ताओं की तुलना में सोना खरीदने की भूख कम है। युवाओं को सोने की तुलना में क्रिप्टो में निवेश करना कहीं अधिक आसान लग रहा है क्योंकि यह प्रक्रिया बहुत सरल है। क्रिप्टोकरेंसी बड़े पैमाने पर अपनाने में बाधाओं में से एक नियामक अनिश्चितता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+