महंगाई की मार: डीजल का मूल्य 1.09 रुपये बढ़ा

Diesel price up by Rs 1.09 effective midnight
नई दिल्ली| सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने डीजल मूल्य में प्रति लीटर 1.09 रुपये की वृद्धि कर दी है। इस वृद्धि में कर शामिल नहीं हैं और नया मूल्य सोमवार और मंगलवार की मध्य रात से लागू होगा। तेल विपणन कंपनियों ने दलील दी है कि पेट्रोलियम उत्पाद पर हो रहे घाटे को निरंतर कम करने की नीति के तहत मूल्य बढ़ाया गया है।

डीजल मूल्य आखिरी बार 28 फरवरी को प्रति लीटर 50 पैसे बढ़ाया गया था। इससे पहले देश में आम चुनाव के लिए जारी मतदान की प्रक्रिया के कारण डीजल मूल्य में दो मासिक संशोधनों को टाल दिया गया! सभी चरणों का मतदान खत्म होते ही मूल्य में वृद्धि की घोषणा कर दी गई।

इंडियन ऑयल ने एक बयान जारी कर कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने प्रस्तावित (मूल्य) बदलाव को स्वीकार नहीं किया था, इसलिए तेल विपणन कंपनियों को दोनों मूल्य वृद्धि एक साथ ही करनी होगी। साथ ही एक अप्रैल 2014 मूल्य में कोई वृद्धि नहीं होने के चलते मूल्य पर मामूली असर पड़ा है और इसे डीजल मूल्य में जोड़ना होगा।"

सरकार ने जनवरी 2013 में तेल विपणन कंपनियों को अधिकतम 50 पैसे प्रति लीटर की छोटी खुराक के साथ प्रति महीने डीजल मूल्य बढ़ाने की अनुमति दी थी। यह अनुमति तब तक के लिए थी, जब तक कि इस मद पर डीजल कंपनियों को हो रहा घाटा पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता है। कंपनियों ने कहा कि मूल्य बढ़ाने के बाद भी प्रति लीटर डीजल पर 5.71 रुपये का घाटा बर्दाश्त किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+