पेट्रोल की कीमत में आई भारी गिरावट, एक क्लिक में जानिए नया दाम
नई दिल्ली। 16 जून से केन्द्र सरकार ने डीजल-पेट्रोल की कीमतों की रोजाना समीक्षा करने का फैसला किया था। उस समय कई तरह से कयास लगाए जा रहे थे। कुछ लोगों का कहना था कि सरकार के इस फैसले से ग्राहकों को नुकसान होगा, तो कुछ इसे ग्राहकों के पक्ष में लिया गया फैसला मान रहे थे। अब सरकार के इस फैसले को 1 महीना पूरा हो चुका है। आइए जानते हैं महीने भर में डीजल-पेट्रोल की कीमतों में कितना बदलाव हुआ है।

पेट्रोल की कीमत में बदलाव
महीने भर में पेट्रोल की कीमतों में काफी गिरावट आ गई है। रोजाना समीक्षा के फैसले से अभी तक को ग्राहकों को फायदा होता ही दिख रहा है। 16 जून को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 65.48 रुपए प्रति लीटर थी, जो 15 जुलाई तक घटकर 64.03 रुपए प्रति लीटर हो गई है। इस तरह से पेट्रोल की कीमत में महीने भर में उतार-चढ़ाव के बावजूद 1.45 रुपए प्रति लीटर की गिरावट दर्ज की गई है।
मेट्रो शहरों में पेट्रोल की कीमत
| मेट्रो शहर | 16 जून | 15 जुलाई | कीमत में बदलाव |
| दिल्ली | 65.48 रुपए | 64.03 रुपए | -1.45 |
| कोलकाता | 68.03 रुपए | 67.48 रुपए | -0.55 |
| मुंबई | 76.70 रुपए | 73.37 रुपए | -3.33 |
| चेन्नई | 68.02 रुपए | 66.49 रुपए | -1.53 |
डीजल की कीमत में बदलाव
महीने भर के अंदर मुंबई में तो डीजल सस्ता हुआ है, लेकिन दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में डीजल की कीमत बढ़ी है। किस मेट्रो शहर में डीजल की कीमत कितनी बढ़ी, यह नीचे दिए गए चार्ट में देखें।
मेट्रो शहरों में डीजल की कीमत
| मेट्रो शहर | 16 जून | 15 जुलाई | कीमत में बदलाव |
| दिल्ली | 54.49 रुपए | 54.85 रुपए | +0.36 |
| कोलकाता | 56.65 रुपए | 57.59 रुपए | +0.94 |
| मुंबई | 59.90 रुपए | 58.39 रुपए | -1.51 |
| चेन्नई | 57.41 रुपए | 57.83 रुपए | +0.42 |












Click it and Unblock the Notifications