ये हैं रिलायंस जियो के सबसे धांसू 3 प्लान, कोई भी ले लें, होगा फायदा

नई दिल्ली। रिलायंस जियो की मुफ्त सेवा खत्म होने के बाद कंपनी की तरफ से जियो समर सरप्राइज और धन धना धन ऑफर शुरू किया गया था। अभी समर सरप्राइज ऑफर को खत्म होने में करीब एक महीना बचा है, लेकिन धन धना धन ऑफर खत्म होना शुरू हो गया है। इसी के चलते ग्राहक इस चिंता में हैं कि वह कौन सा रिचार्ज कराएं, जिससे उन्हें अधिक से अधिक फायदा हो सके। इसी बीच रिलायंस जियो की तरफ से उन्हें तीन शानदार विकल्प दिए गए हैं। इन ऑफर्स को भी धन धना धन के बैनर तले ही लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं इन तीनों प्लान के बारे में।

399 रुपए का पहला प्लान

399 रुपए का पहला प्लान

कंपनी की तरफ से पहला प्लान 399 रुपए का निकाला गया है, जिसमें आपको समर सरप्राइज जैसे फायदे मिलेंगे। इस प्लान से रिचार्ज करने के बाद आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा तो मिलेगी ही, साथ ही रोजाना 1 जीबी इंटरनेट डेटा भी मिलेगा। इस ऑफर की वैधता 84 दिनों की है। इस तरह से 133 रुपए प्रति महीने के चार्ज के साथ ही आप ये सारे फायदे ले सकेंगे। इस प्लान में कुल 84 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा।

309 रुपए का दूसरा प्लान

309 रुपए का दूसरा प्लान

रिलायंस जियो का दूसरा प्लान 309 रुपए का है, जिसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 1 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है। इस तरह से हर महीने करीब 155 रुपए के शुल्क के साथ आप इस ऑफर का फायदा उठा सकेंगे। इस प्लान में आपको कुल 56 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा।

509 रुपए का प्लान

509 रुपए का प्लान

रिलायंस जियो का यह प्लान उन लोगों के लिए है जो लोग अधिक इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है। प्लान में अनिलिमिटेड कॉलिंक के अलावा रोजाना 2 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। यानी आपको इस प्लान में 112 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। इस तरह से आपको प्रति महीने सिर्फ 255 रुपए देने होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+