नोकिया 3310 से जुड़ी जानकारी लीक, जानिए किस रंग का होगा फोन और कैसी दिखेगी स्क्रीन
नए खुलासे के अनुसार नए नोकिया 3310 में रंगीन स्क्रीन होगी, न कि पहले की तरह मोनोक्रोम स्क्रीन। हालांकि, रंग बहुत अधिक गाढ़े नहीं होंगे, ताकि बैटरी की परफॉर्मेंस को अधिक से अधिक बढ़ाया जा सके।
नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से नोकिया 3310 के लॉन्च होने की खबरों के बीच चीन की वेबसाइट Vtech ने एक और खुलासा किया है। नए खुलासे के अनुसार नए नोकिया 3310 में रंगीन स्क्रीन होगी, न कि पहले की तरह मोनोक्रोम स्क्रीन। हालांकि, रंग बहुत अधिक गाढ़े नहीं होंगे, ताकि बैटरी की परफॉर्मेंस को अधिक से अधिक बढ़ाया जा सके।

4200 रुपए का है ये फोन
इस फोन में एंड्रॉइड नहीं चलेगा, बल्कि इसे एक फीचर फोन के तौर पर बाजार में उतारा जाएगा। नया 3310 मोबाइल फोन कई रंगों में आएगा, जिनमें लाल, हरे और पीले रंग के फोन भी शामिल होंगे। यह फोन पुराने ओरिजनल नोकिया 3310 फोन के मुकाबले पतला और हल्का होगा। खबरों की मुताबिक इस फोन की कीमत 59 यूरो यानी करीब 4200 रुपए हो सकती है। ये भी पढ़ें- जल्द ही whatsapp ला सकता है डिजिटल पेमेंट, निवेश शुरू कर चुकी है कंपनी

17 साल पहले हुआ था लॉन्च
नोकिया 3310 को सबसे पहले 17 साल पहले सन् 2000 में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद अपनी शानदार बैटरी और बेहतर नेटवर्क कवरेज के चलते यह फोन सभी का चहेता बन गया। कंपनी इसे दोबारा इसलिए लॉन्च कर रही है क्योंकि आज भी लोग अपने पास स्मार्टफोन तो रखते हैं, लेकिन स्मार्टफोन में बैटरी अधिक खर्च होती है और आपातकाल के लिए लोग कोई न कोई दूसरा मोबाइल भी साथ रखते हैं। ऐसी स्थितियों में लोगों की मदद करने के मकसद के कंपनी इस फोन को दोबारा से लॉन्च करने जा रही है।

लंबी चलती है बैटरी
एक समय था जब मोबाइल की दुनिया में नोकिया 3310 टॉप का मोबाइल फोन था। इस मोबाइल की लंबी चलने वाली बैटरी इसे अन्य सभी फोन से कुछ खास बनाते थे। अब इस बात की खबरें सामने आ रही हैं कि जल्द ही यह मोबाइल फोन दोबारा से लॉन्च हो सकता है। फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल के पास नोकिया ब्रांड का लाइसेंस है और यही कंपनी नोकिया के इस मोबाइल को दोबारा से लॉन्च कर रही है। ये भी पढ़ें- 251 रुपए में स्मार्टफोन देने वाले मोहित गोयल हैं आठवीं फेल, पुलिस के सामने खुद किया कबूल

और भी मोबाइल लॉन्च करेगी एचएमडी ग्लोबल
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 6 नाम से एक एंड्रॉयड फोन भी लॉन्च किया है, जो लोगों को खूब भा रहा है। बताया जा रहा है कि कंपनी की योजना मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में नोकिया 3310 को री-लॉन्च करने के साथ-साथ नोकिया-3 और नोकिया-5 को भी लॉन्च करने की है।












Click it and Unblock the Notifications