दिल्ली-एनसीआर में बढ़े सीएनजी और पीएनजी के दाम, जानिए कितना हुआ महंगा...

एक दिन पहले पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती से जहां कुछ लोगों को थोड़ी राहत मिली, वहीं मंगलवार आधी रात के बाद दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी और पीएनजी के दामों में इजाफा हुआ है।

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी और पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी का ऐलान हुआ है। जहां सीएनजी के दाम में 35 पैसे प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया है। वहीं पीएनजी के दाम में 81 पैसे प्रति घन मीटर की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई दरें मंगलवार आधी रात से लागू हो गई है।

सीएनजी-पीएनजी के दामों में इजाफे का ऐलान

दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में 35 पैसे/किग्रा. की बढ़ोतरी

दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में 35 पैसे/किग्रा. की बढ़ोतरी

एक दिन पहले पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती से जहां कुछ लोगों को थोड़ी राहत मिली, वहीं दिल्ली-एनसीआर में कंप्रेस्ड नैचुरल गैस (सीएनजी) के दाम के दाम में 35 पैसे की बढ़ोतरी कर दी गई। वहीं घरों में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली पीएनजी के दाम में 81 पैसे की बढ़ोतरी की गई है।

आईजीएल ने किया दामों में बढ़ोतरी का ऐलान

आईजीएल ने किया दामों में बढ़ोतरी का ऐलान

सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड आईजीएल ने बताया है कि दिल्ली सरकार की ओर से न्यूनतम मजदूरी को तय किए जाने से उनकी श्रम लागत बढ़ने के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। आईजीएल की ओर से कहा गया कि दिल्ली में सीएनजी की दाम में 35 पैसे प्रति किलोग्राम का, वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में इसमें सीएनजी में 40 पैसे प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है।

पीएनजी के दामों में 81 पैसे/घन मीटर की बढ़ोतरी का ऐलान

पीएनजी के दामों में 81 पैसे/घन मीटर की बढ़ोतरी का ऐलान

मंगलवार आधी रात से नई दरें लागू होने के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत 37.65 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। वहीं गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में इसकी कीमत 43.15 रुपए प्रति किलोग्राम होगी। आईजीएल की ओर से कहा गया है कि रात के साढ़े बारह बजे से सुबह के साढ़े पांच बजे के बीच सीएनजी खरीदने पर डेढ़ रुपये प्रति किलोग्राम की छूट देना जारी रखेगी।

मंगलवार आधी रात से नई दरें लागू

मंगलवार आधी रात से नई दरें लागू

आईजीएल ने पाइप के माध्यम से घरों पहुंचाई जाने वाली रसोई गैस यानी पीएनजी के दाम में भी 81 पैसा प्रति घन मीटर की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में पीएनजी की कीमत अब 24.05 रुपये से बढ़कर 24.86 रुपये प्रति घन मीटर होगी, जबकि गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 25.56 रुपये से बढ़कर 26.37 रुपये प्रति घन मीटर होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+