दिसंबर 2017 में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.21 फीसदी हुई
नवंबर में औद्योगिक उत्पादन में बढ़त 8.4 फीसदी तक पहुंची थी।
नई दिल्ली। मोदी सरकार को महंगाई के मोर्चे पर फिर झटका लगा है। दिसंबर में रिटेल महंगाई दर यानि सीपीआई बढ़कर 5.21 फीसदी पर पहुंच गई है। वहीं, नवबंर में रिटेल महंगाई दर 4.88 फीसदी रही थी। आपको बता दें कि नवंबर में औद्योगिक उत्पादन में बढ़त 8.4 फीसदी तक पहुंची थी।

महीने दर महीने के आधार पर दिसंबर में खाद्य महंगाई दर 4.42 फीसदी से बढ़कर 4.96 फीसदी रही है। महीने दर महीने आधार पर दिसंबर में शहरी इलाकों की महंगाई दर 7.36 फीसदी से बढ़कर 8.25 फीसदी रही है। महीने दर महीने आधार पर दिसंबर में दालों की महंगाई दर -23.53 फीसदी के मुकाबले -23.47 फीसदी रही है।
दिसंबर में सब्जियों की महंगाई दर 22.48 फीसदी से बढ़कर 29.13 फीसदी पर रही है। हालांकि फ्यूल, बिजली की महंगाई दर में किसी कोई बदलाव नहीं हुआ है। महीने दर महीने आधार पर दिसंबर में फ्यूल, बिजली की महंगाई दर में 7.9 फीसदी पर बरकरार रही है।












Click it and Unblock the Notifications