cvc on demonetisation: नोटबंदी के बाद केन्द्रीय कर्मचारियों द्वारा जमा पैसों की होगी जांच

नई दिल्ली। केन्द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के प्रमुख के वी चौधरी ने रविवार को बताया कि नोटबंदी के दौरान जिन केन्द्रीय कर्मचारियों ने नोट जमा किए थे, उसकी भी जांच कराई जाएगी। इसे लेकर सीवीसी ने आयकर विभाग से जानकारी भी मांगी है। चौधरी ने यह भी जानकारी दी कि वह इस संबंध में सीबीडीटी यानी केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड से पहले ही आंकड़े मांग चुके हैं।

cvc on demonetisation: नोटबंदी के बाद केन्द्रीय कर्मचारियों द्वारा जमा पैसों की होगी जांच

उन्होंने कहा कि देश भर में नकदी जमा करने संबंधी लेन-देन काफी बड़ी मात्रा में हुए, इसलिए इसे लेकर सीवीसी को आयकर विभाग से भी संपर्क करना पड़ा है। जांच के आधार पर जो परिणाम मिलेंगे, उसी को देखते हुए कार्रवाई की जाएगी। अगर पाया गया कि किसी शख्स ने गलत तरीके से पैसे जमा किए हैं, तो उस पर कार्रवाई होगी।

आपको बता दें कि 8 नवंबर 2016 की आधी रात से नोटबंदी को लागू किया गया था। इसके तहत मोदी सरकार ने 500 और 1000 रुपए के नोटों को बंद कर दिया था। अब केन्द्रीय कर्मचारियों द्वारा जमा रकम की जांच करके यह पता लगाया जाएगा कि वह राशि उनकी आय के अनुकूल है या नहीं। अगर कोई अनियमितता पाई गई तो उस शख्स के खिलाफ शख्त कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+