वित्तिय वर्ष 2019-20 में चालू खाते में GDP में 0.9 प्रतिशत की कमी: RBI
नई दिल्ली। भारत ने बीते वित्त वष की चौथी जनवरी-मार्च तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 0.1 प्रतिशत के बराबर या 60 करोड़ डॉलर का चालू खाते का अधिशेष दर्ज किया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में भारत ने जीडीपी के 0.7 प्रतिशत या 4.6 अरब डॉलर का चालू खाते का घाटा (कैड) दर्ज किया था।

चालू खाता किसी अवधि विशेष में वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात और आयात तथा विदेश निवेशकों को किए गए भुगतान तथा उनकी ओर से देश में आए धन की शुद्ध स्थिति को बताता है। यह शेष जगत के साथ देश के कारोबार की स्थिति का एक महत्वपूर्ण संकेतक होता है।












Click it and Unblock the Notifications