Bitcoin Rate Today: बिटक्वाइंन की कीमत में 5% की तेजी, भाव 66000 डॉलर के पार, टॉप टेन से बाहर Shiba Inu

Bitcoin Rate Today: बिटक्वाइंन की कीमत में 5% की तेजी, भाव 66000 डॉलर के पार, टॉप टेन से बाहर Shiba Inu

नई दिल्ली, 8 नवंबर । क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है। सोमवार को हफ्ते के पहले दिन बिटक्वांइन की कीमत में तेजी लौटी है। 8 नवंबर को बिटक्वांइन की कीमत तेजी आई। पिछले कुछ दिनों से क्रिप्टोकरेंसी मार्केट तेजी के साथ बढ़ा है। क्रिप्टोकरेंसी के बाजार का हाल देखें तो मार्केट कैप 210.87 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। सिर्फ पिछले 24 घंटे का हाल देखें तो क्रिप्टोमार्केट का वॉल्यूम 702549 अरब रुपए पर पहुंच गए हैं।

 Cryptocurrency updates: Bitcoin Rate Up with 5 percent Jump reached 66000 Dollar

दुनिया की सबसे बड़ी, सबसे लोकप्रिय और सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइंन की कीमत में तेजी लौट रही है। हफ्ते के पहले दिन इसकी कीमत 5 फीसदी की तेजी के साथ 66000 डॉलर पर पहुंच गई है। क्रिप्टो एक्सचेंज वजीरएक्स के मुताबिक बिटक्वाइंन की कीमत 5.63 फीसदी की तेजी के साथ 66007 डॉलर यानी कीमत 52,59,804 रुपए पर पहुंच गया है। पिछले 7 दिनों में इसकी कीमत 8 फीसदी की तेजी आ चुकी है। वहीं ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट की हिस्सेदारी में कमी हुई है। पिछले महीने ये 46 फीसदी थी, जो इस महीने घटकर 43 फीसदी थी।

बिटक्वाइंन के अलावा ईथर की कीमत में तेजी आई है। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर की कीमत में 3.78 फीसदी की तेजी आई और ये 4757 डॉलर पर पहुंच गयाा है। वहीं क्रिप्टोकरेंसी डॉगकॉइन की कीमत सोमवार को 3.74 फीसदी की तेजी के साथ 21.69 रुप पर पहुंच गया है। वहीं मीम क्रिप्टो Shiba Inu की कीमत 7.77 फीसदी की गिरावट के साथ 0.00428 रुपए पर पहुंच गई है। वहीं Cardano 163.61 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं Binance Coin की कीमत 51,035 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं XRP 100.4 रुप पर पहुंच गया हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+