Cryptocurrency: क्रिप्टो बाजार में रौनक, बिटक्वाइन समेत इन बड़े क्वाइन में आज तेजी
Cryptocurrency: क्रिप्टो बाजार में रौनक, बिटक्वाइ समेत इन बड़े क्वाइन में आज तेजी
नई दिल्ली, 8 फरवरी। क्रिप्टोकरेंसी बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहती हैं। बिटक्वाइन की कीमत की बात करें तो आज इसकी कीमत में तेजी देखने को मिली है। बिटक्वाइन आज फिर हरे रंग में रंगी दिखाई दे रही है। आज इसकी कीमत में 3.40 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। वहीं भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर इसकी कीमत लगभग 35 लाख के करीब पहुंच गई। वहीं अमेरिकी डॉलर में देखें तो ये 46,700 डॉलर पर पहुंच गया।

आपको बता दें कि 2022 के बाद ये पहली बार हैं जब बिटक्वाइ की कीमत में 45000 डॉलर के आंकड़े को पार किया है। बिटक्वाइन के अलावा Ether ने भी बढ़त हासिल की है। आज दुनिया के दूसरे सबसे पॉपुलर कॉइन में 3.08 फीसदी की तेजी आई और ये 3,336 डॉलर पर पहुंच गया। वहीं Tether, Binance Coin, पोलकाडॉट जैसे क्रिप्टो क्वाइन में भी तेजी देखने को मिली हैं। आज डॉजकॉइन की कीमत में 3.40 प्रतिशत की तेजी आई और ये 0.18 डॉलर पर पहुंच गया। वहीं शीबा इनु की कीमत की कीमत 20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 0.000036 डॉलर पर पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications