Cryptocurrency: इस क्रिप्टोकरेंसी ने निवेशकों को किया मालामाल, 7 दिन में बना दिया करोड़पति

नई दिल्ली, 17 जनवरी। क्रिप्टोकरेंसी का बाजार तेजी से बढ़ता जा रहा है। कम समय में अच्छा रिटर्न मिलने के कारण निवेशकों का आकर्षण इस तरफ तेजी से बढ़ा रहा है। हालांकि ये बाजार जोखिम से भरा हैं, जितनी तेजी से ये बाजार चढ़ता है उतनी ही तेजी से धड़ाम भी हो जाता है। इस बाजार को लेकर कुछ भी कह पाना मुश्किल भरा है या यूं कहे कि इसकी भविष्यवाणी कर पाना मुश्किल है। इस बीच एक कम लोकप्रिय क्रिप्टो टोकन ने अपने निवेशकों को छप्पड़फाड़ रिटर्न देकर चौंका दिया है।

Cryptocurrency Update: Bumper return in Ekta Token Coin, turn Rs 10000 into 2 Crore

7 दिन में किया मालामाल

बिटक्वाइन क्रिप्टोकरेंसी जहां मोस्ट पॉपुलर क्रिप्टो क्वाइंन है तो वहीं एक गुमनाम क्रिप्टो टोकन इन दिनों चर्चा में है। हम बात कर रहे हैं एकता (Ekta) क्रिप्टो क्वाइन की, हालांकि फिलहाल इस टोकन के बारे में ज्यादा कुछ स्पष्ट नहीं है लेकिन पिछले कुछ समय से ये टोकन चर्चा में है। पिछले 7 दिनों में इस टोकन ने धूम मचा रखी है। Coinmarketcap.com के मुताबिक, 7 दिनों में एक क्रिप्टोक्वाइन ने निवेशकों को करीब 2,893,266,376 फीसदी का भारी भरकम रिटर्न दिया है। यानी अगर आपने इस क्रिप्टोक्वाइन में 1000 रुपए निवेश किए थे तो अब वो 2,989.32 करोड़ रुपए में बदल चुका है।

आपको बता दें कि एकता एक ब्लॉकचेन करेंसी है। सीड फंडिंग और निजी बिक्री में इसने 5 मिलियन डॉलर से अधिक जुटाए हैं। इसका मार्केट कैप 5 मिलियन डॉलर से कम है।इसकी कुल सप्लाई 12097924 है और अधिकतम लिमिट 420000000 टोकन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+