क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बाइडेन उठाएंगे बड़ा कदम, बिटकॉइन 42,000 डॉलर के पार

नई दिल्ली, 9 अप्रैल। क्रिप्टोकरेंसी पर अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यकारी आदेश जारी करने की संभावना ने डिजिटल टोकन में रैली को प्रोत्साहित किया है। बुधवार को बिटकॉइन ने 8.5 प्रतिशत की जबर्दस्त रैली देखी और यह 42,000 डॉलर के ऊपर पहुंच गई।

Joe Biden

तेजी के बाद दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 42,245 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर 7.2 प्रतिशत पर चढ़ गई। एथेरियम ब्लॉकचेन का ये डिजिटल टोकन 2757 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

दूसरी ओर डोजकॉइन 3.3% बढ़कर $0.123213 पर था जबकि शीबा इनु 4.6% नीचे खिसककर $0.00002434 पर था। अन्य प्रमुख सिक्के पोलकाडॉट और सोलाना ने पिछले 24 घंटे में जबर्दस्त उछाल देखी है।

बिटकॉइन ने देखी तेजी
साल की शुरुआत से अब तक बिटकॉइन ने अधिकांश समय 33,000 से 48,000 डॉलर के बीच कारोबार किया है। यूक्रेन में युद्ध के चलते बाजार में उथल-पुथल और उदासी के बावजूद इसने एक बार फिर से तेजी देखी है।

निवेशक इस सप्ताह राष्ट्रपति जो बाइडेन के संभावित कार्यकारी आदेश के अपडेट का भी इंतजार कर रहे हैं। इस आदेश में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर अमेरिकी सरकारी की रणनीति को रेखांकित करने की उम्मीद है।

अमेरिका के वित्त विभाग की वेबसाइट पर पोस्ट किए किए बयान (बाद में हटा दिए गए) में वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने कहा कि विभाग ऐसे जिम्मेदार नवाचार का समर्थन करेगी जिससे देश, उपभोक्ताओं और व्यवसायों को पर्याप्त लाभ हो सकता है।

ट्रेडिंग सोशल-मीडिया प्लेटफॉर्म अल्फा इम्पैक्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेडन ह्यूजस ने कहा कि अमेरिका में नियामक स्पष्टता की कमी के कारण क्रिप्टो बाजार बाधित रहा है। अगर स्पष्ट दिशानिर्देश जारी होते हैं तो यह क्रिप्टो उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+