Cryptocurrency: इस साल धराशायी हुआ क्रिप्टो बाजार, अब तक 15% टूटा बिटक्वाइन, जानें बाकी क्रिप्टो का हाल
नई दिल्ली, 18 फरवरी। क्रिप्टोकरेंसी का बाजार जोखिम से भरा रहा। जिस तेज रफ्तार से क्रिप्टोक्वाइन ऊपर की ओर चढ़ते हैं उतनी ही रफ्तार से वो नीचे भी लुढ़का जाते हैं। पिछले कुछ समय से क्रिप्टो बाजार में निवेश तेजी से बढ़ रहा है। खासकर युवा इसमें सबसे ज्यादा निवेश कर रहे हैं। कम समय ने अधिक रिटर्न की लालच युवाओं को इस क्रिप्टो बाजार की ओर आकर्षित कर रही है।

साल 2022 क्रिप्टोकरेंसी के लिए कुछ खास नहीं रहा है। क्रिप्टो करेंसी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इस साल अब तक बिटक्वाइन की कीमत में 15 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। अगर टॉप 10 क्रिप्टो क्वाइन की कीमतों पर गौर करें तो इस साल उनमें औसतन 7 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है। शुक्रवार को भी बिटक्वाइन की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। बिटक्वाइन के साथ-साथ बाकी बड़ी क्रिप्टो क्वाइन भी धराशाही हो गई हैं।
आज बिटक्वाइन की कीमत में जहां 7 फीसदी तक की गिरावट आई और उसकी कीमत 32,27,543 रुपए पर पहुंच गई तो वहीं इथेरियम की कीमत 6 फीसदी गिरकर 2,30,424 रुपए पर पहुंच गया है। इसके अलावा अगर साल 2022 की कीमत के उतार-चढ़ाव को देखें तो इस साल बिटक्वाइन की कीमत में अब तक 15.3 फीसदी से अधिक की गिरावट आ चुकी है। बिटक्वाइन क्रिप्टोकरेंसी की मार्केट कैप 771.28 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। 1 जनवरी 2022 से बिटक्वाइन क्रिप्टोकरेंसी ने 11.98 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।












Click it and Unblock the Notifications