Cryptocurrency Prices: बिटक्वाइन समेत इन क्रिप्टो का बुरा हाल, कार्डानो 9.60% गिरा, जानिए कितनी रही कमाई?
Cryptocurrency Prices: बिटक्वाइन समेत इन क्रिप्टो का बुरा हाल, कार्डानो 9.60% गिरा, जानिए कितनी रही कमाई?
नई दिल्ली, 19 जनवरी। क्रिप्टोकरेंसी का बाजार तेजी से फैल रहा है। लोग कम समय में अधिक मुनाफा कमाने के लिए क्रिप्टो करेंसी में बढ़चढ़ कर निवेश कर रहे हैं। क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले कुछ वर्षों में इसमें निवेश कई गुना बढ़ा है। अगर टॉप क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो बिटक्वाइन, ईथर, एशेरियम, कार्डानो, टीथर, एक्सआरपी आदि है। हालांकि बुधवार को बिटक्वाइन के लिए दिन कुछ खास नहीं रहा है।

दुनिया का सबसे लोकप्रिय और सबसे बड़ा डिजिटल टोकन बिटकॉइन की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बिटकॉइन की कीमत में आज 1% की गिरावट आई है और ये गिरकर 41678 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। वहीं क्वाइनडेस्क के मुताबिक दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर की कीमत में आज 2 फीसदी की गिरावट आई और ये गिरकर 3104 डॉलर पर आ गया।
वहीं डॉगकॉइन की कीमत 1 फीसदी गिरकर 0.16 डॉलर पर पहुंच गई है। वहीं शीबा इनु की कीमत 3% से अधिक गिरकर 0.00028 डॉलर पर पहुंच गई है। इसके अलावा Binance Coin की कीमत में 1.5% की गिरावट आई और ये गिरकर 463 डॉलर पर पर पहुंच गया है। कार्डानो में 6 फीसदी की गिरावट आई एक्सआरपी की कीमत में 1.88 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है और ये 0.7453 डॉलर पर पहुंच गया है। वहीं टेरी की कीमत में 1.23 फीसदी की तेजी आई है। इसके अलावा पोलकाडॉट की कीमत में 3.89 फीसदी की गिरावट आई है और इसकी कीमत 24.44 डॉलर पर पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications