बिटकॉइन में मामूली बढ़त, ईथर फिसली, जानें टॉप क्रिप्टोकरेंसी के दाम

नई दिल्ली, 13 मार्च। साल की शुरुआत से ही क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें में गिरावट के साथ ही उथल-पुथल मची हुई है। पिछले कई दिनों से स्थिर होने की कोशिश कर रही क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में रविवार को गिरावट देखी गई है। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप बीते 24 घंटे में 0.39 प्रतिशत गिरकर 1.75 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया वहीं ट्रेडिंग वॉल्यूम में 32.60 की भारी गिरावट देखी गई है और यह 54.25 अरब डॉलर पहुंच गया है। बाजार में स्थिर सिक्कों की मात्रा 44.95 अरब डॉलर पर है जो 24 घंटे के क्रिप्टो ट्रेडिंग वॉल्यूम का 82.87 प्रतिशत बना हुआ है।

Bitcoin
दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का बाजार प्रभुत्व 0.07 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 42.50 प्रतिशत पर था। बिटकॉइन की कीमत रविवार सुबह क्रिप्टो बाजार में 39.135 डॉलर पर पहुंच थी। अगर रुपये में बात करें तो बिटकॉइन ने 0.99 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी और डिजिटल टोकन 31.02 लाख रुपये पर कारोबार कर रहा था।

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम ब्लॉकचेना की ईथर 0.06 प्रतिशत नीचे गिर गई। रविवार सुबह ईथर 2.04 लाख रुपये पर कारोबार कर रही थी।

आल्टकॉइन का हाल
ऑल्टकॉइन पर नजर डालें तो कार्डानो ने 0.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है और यह 63.08 रुपये पर कारोबार कर रहा था जबकि एवलांच 1.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5690 रुपये पर आ गया। पोलकाडॉट 1435 रुपये की कीमत पर थी जो कि 24 घंटे में 0.59 प्रतिशत कम है। लाइटकॉइन 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8447 रुपये की कीमत पर थी। टीथर 79.16 रुपये पर थी जो कि 0.04 प्रतिशत की गिरावट दर्शा रहा।

मीमकॉइन की बात करें तो शीबा इनू 0.11 प्रतिशत ऊपर आ गई जबकि डोजकॉइन 0.99 प्रतिशत नीचे गिर गई है। हाल के दिनों में अपनी उछाल के चलते चर्चा में रही टेरा 4.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6926 रुपये पर कारोबार कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+