Bitcoin, ईथर में 5% की गिरावट, शीबा इनू और डोजकॉइन 10% तक लुढ़की
नई दिल्ली, 1 अप्रैल। शुक्रवार को क्रिप्टोकरेंसी बाजार में तेज गिरावट देखी गई। इसके पीछे लगातार मुद्रास्फीति की चिंता और यूरोपीय यूनियन के बीच प्रतिकूल वोट वजह बताई गई है। वहीं रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष के साथ-साथ इक्विटी बाजारों में बिकवाली ने भी निवेशकों की जोखिम उठाने की क्षमता को कम किया है।

बिटकॉइन 45,000 डॉलर के नीचे
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन शुक्रवार सुबह 45,000 डॉलर से नीचे आ गई थी। डिजिटल टोकन 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,611 डॉलर की कीमत पर था। बिटकॉइन इस साल की शुरुआती कीमत से 2 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रही है जबकि अपने सर्वोच्च स्तर से यह 30 प्रतिशत नीचे है। बिटकॉइन ने पिछले साल नवम्बर में 68895 डॉलर की कीमत के सर्वोच्च स्तर को छुआ था।
क्रिप्टो बाजार का दूसरा सबसे बड़ा टोकन ईथर भी 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3223 डॉलर पर पहुंच गया। वहीं डोजकॉइन की कीमत 0.13 डॉलर पर आ गई जो कि 7 प्रतिशत नीचे आ गई जबकि शीबा इनू 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 0.000025 डॉलर पर थी।
पिछले 24 घंटों में वैश्विक क्रिप्टोक्यूरेंसी बाजार पूंजीकरण $ 2.04 ट्रिलियन तक गिर गया, जो 6 प्रतिशत तक गिर गया। कुल क्रिप्टोक्यूरेंसी ट्रेडिंग वॉल्यूम 18 प्रतिशत बढ़कर 132.87 बिलियन डॉलर हो गया।
भारत में क्या चल रहा?
वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (वीडीए) को नियंत्रित करने वाली नई कर व्यवस्था आज से लागू हो गई है। नए नियमों के तहत एक अप्रैल से क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली कमाई पर 30 प्रतिशत टैक्स लगाया जाएगा। यानि आज से ही आपकी क्रिप्टो कमाई पर आयकर विभाग की नजर रहेगी।
नए नियमों के तहत क्रिप्टो लेनदेन पर 1 प्रतिशत टीडीएस भी लागू होगा। हालांकि टीडीएस की व्यवस्था जुलाई से लागू की जाएगी जबकि क्रिप्टो कमाई पर टैक्स लागू हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications