बिटकॉइन ने लगातार 10वें दिन किया ग्रीन में कारोबार, वीकेंड पर टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसी का हाल

नई दिल्ली, 1 अगस्त। क्रिप्टोकरेंसी बाजार के लिए अच्छी खबर है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन और इसकी प्रतिद्वंद्वी ईथर लगातार 10 दिनों से ग्रीन में कारोबार किया है। बिटकॉइन ने 31 जुलाई को 42,500 डॉलर के आंकड़े को छू लिया। आखिरी बार डिजिटल टोकन 20 मई को यहां पर पहुंचा था। इसके साथ ही ईथर ने भी 16 जून के बाद पहली बार 2400 डॉलर के आंकड़े को पार किया।

Recommended Video

    बिटकॉइन ने लगातार 10वें दिन किया ग्रीन में कारोबार, वीकेंड पर टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसी का हाल
    Bitcoin

    वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी बाजार 1 अगस्त को भी ग्रीन में कारोबार कर रहा है। क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैप पिछले 24 घंटे में 1.56 प्रतिशत बढ़कर 1.65 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। हालांकि क्रिप्टोकरेंसी के कुल बाजार मूल्य में पिछले 24 घंटे में कमी आई है और यह 89.99 से घटकर 74.91 अरब डॉलर हो गया है। 24 घंटे में क्रिप्टोकरेंसी के कुल मार्केट कैप में 16.73 प्रतिशत की गिरावट आई है।

    दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन रविवार को 41,711 डॉलर पर कारोबार किया है और इसका क्रिप्टो मार्केट में प्रभुत्व 47.42 प्रतिशत है जो पिछले दिन के मुकाबले 0.93 प्रतिशत कम है। दूसरी प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी ईथर ने 4.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2500 डॉलर के ऊपर पहुंच गई।

    तेज उछाल के चलते हाल ही चर्चा में रही पोलकाडॉट ने एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करते हुए 16 प्रतिशत की तेजी देखी और यह 18.55 डॉलर की कीमत पर पहुंच गई।

    रविवार सुबह 7 बजे टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसा बाजार में कुछ इस तरह से कारोबार किया है।

    • बिटकॉइन 24 घंटे में 0.65 प्रतिशत वृद्धि के साथ 41,711 डॉलर
    • एथेरियम 4.17 प्रतिशत वृद्धि के साथ 2564 डॉलर पर कारोबार
    • टीथर में 0.06 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह 1 डॉलर पर है
    • बिनांस कॉइन ने 339 डॉलर की कीमत पर, पिछले दिन से 5.28 प्रतिशत वृद्धि
    • कारडॉनो 2.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1.35 डॉलर पर
    • एक्सआरपी 0.67 प्रतिशत की वृद्धि हासिल कर 0.7563 डॉलर पर
    • डोजकॉइन ने भी 0.67 प्रतिशत वृद्धि हासिल की है और यह 0.2104 डॉलर पर रही
    • यूएसडी कॉइन ने 0.06 प्रतिशत की मामूली वृद्धि देखी। 0.9995 डॉल की कीमत पर
    • पोलकॉडाट ने 18.55 डॉलर पर कारोबार किया जो कि 24 घंटे में 16.66 प्रतिशत ऊपर है
    • यूनिस्वैप ने 5.88 प्रतिशत की बढ़त देखी है और यह 22.02 डॉलर की कीमत पर पहुंच गई

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+