क्रिप्टोबाजार में बढ़त जारी, बिटकॉइन ने 47,500 डॉलर के ऊपर किया कारोबार

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर। क्रिप्टो बाजार में अक्टूबर महीने की पहली तारीख को शुरू हुई तेजी दूसरे दिन भी जारी रही। दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने 24 घंटे में 9.05 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है और 47570 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। पिछले एक हफ्ते में बिटकॉइन 11.30% की भारी बढ़त देखी है।

Bitcoin

पिछले सप्ताह चीन के क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े बैंकिंग लेनदेन को प्रतिबंधित करने के बाद क्रिप्टो बाजार को हिला दिया था। इसका असर सिर्फ चीन ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के क्रिप्टो बाजार पर पड़ा और बिटकॉइन समेत सभी प्रमुख वर्चुअल करेंसी लड़खड़ा गई थीं।

चीन के प्रतिबंध के बाद बिटकॉइन तेजी से गिरते हुए 40,000 डॉलर के नीचे आ गई थी जबकि कुछ दिन पहले ही यह 52000 डॉलर तक पहुंची थी जो कि अप्रैल के बाद से इसका सर्वोच्च स्तर था।

ईथर ने भी पकड़ी रफ्तार
वहीं शनिवार को बिटकॉइन की प्रतिद्वंद्वी वर्चुअल करेंसी ईथर ने भी उछाल पकड़ी और यह डिजिटल टोकन 3236 डॉलर पर कारोबार कर रहा था जो कि पिछले 24 घंटे में 8.90 प्रतिशत अधिक है। पिछले एक सप्ताह में 11.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ ईथर का मार्केट कैप 386 अरब डॉलर हो गया है।

दूसरी ओर, कार्डानो और टीथर दोनों पिछले एक सप्ताह में क्रमशः 6.80 प्रतिशत और 0.05 प्रतिशत नीचे आ गई हैं। हालांकि बीते 24 घंटे पर नजर डालें तो दोनों ऊपर आई हैं। कार्डानो शुक्रवार को 5.51 फीसदी ऊपर होकर 2.21 डॉलर पर कारोबार कर रही थी और इसका मार्केट कैप 70.77 अरब डॉलर था। जबकि टीथर 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 1.00 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। टीथर का मार्केट कैप 68.07 बिलियन डॉलर रहा।

बिनांस कॉइन ने भी अच्छा कारोबार किया है। पिछले 24 घंटे में 7.59 प्रतिशत की उछाल के साथ यह डिजिटल टोकन 414 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। पिछले एक सप्ताह में 15.86 प्रतिशत ऊपर पहुंची है। हालांकि मुद्रा का मार्केट कैप 70 अरब डॉलर पर रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+