क्रूड ऑयल के दाम इस हफ्ते 7 फीसदी घटे, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव
क्रूड ऑयल के दाम इस हफ्ते 7 फीसदी घटे, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव
नई दिल्ली, 21 अगस्त: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज (21 अगस्त) को कोई बदलाव नहीं किया गया है। बीते तीन दिन से पेट्रोल डीजल के दामों में हल्की कमी देखने को मिली थी। हालांकि आज कीमतों में बदाव नहीं किया गया। देश में सिर्फ डीजल की कीमतों में बहुत मामूली कटौती देखने को मिली है। वहीं कच्चे तेल में बीते एक हफ्ते में अच्छी-खासी गिरावट देखी गई है। क्रूड ऑयल गुजरे एक हफ्ते में 7 फीसदी सस्ता हुआ है।

आज के पेट्रोल डीजल के भाव
दिल्ली में डीजल की कीमत शनिवार को 89.27 रुपए प्रति लीटल है। वहीं राजधानी में पेट्रोल की कीमत 101.84 रुपये प्रति लीटर पर है। देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शहर मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.83 रुपये प्रति लीटर पर है। डीजल की कीमते यहां 96.84 रुपए प्रति लीटर पर हैं। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी ईंधन की कीमतें आज अपरिवर्तित रहीं, यहां एक लीटर पेट्रोल 102.08 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.32 रुपए प्रति लीटर है। तमिलनाडु में डीएमके सरकार ने हाल ही में पेट्रोल पर 3 रुपए प्रति लीटर टैक्स कम किया है। ऐसे में चेन्नई में शनिवार को एक लीटर पेट्रोल 99.47 रुपए का है। चेन्नई में डीजल की कीमत आज 93.84 रुपए प्रति लीटर पर है।
कच्चे तेल के दामों में काफी गिरावट
देश में 18 अगस्त से 20 अगस्त के बीच डीजल की कीमत में 60 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई। जबकि पेट्रोल में कोई कमी नहीं हुई है। वहीं कच्चे तेल की कीमतों में लगातार कमी हो रही है। ब्रेंट क्रूड का दाम फिलहाल बीते चार महीने के न्यूनतम स्तर पर है। इस सप्ताह में ही कच्चा तेल के दामों में सात फीसदी की कमी आई है। शुक्रवार को ही कारोबार बंद होते समय ब्रेंट क्रूड 1.37 डॉलर प्रति बैरल घट कर 65.18 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था।
ऐसे में साफ है कि क्रूड ऑयल की कीमतों में कमी का भारत के आम ग्राहक को कोई फायदा नहीं पहुंच रहा है। कच्चे तेल के बाजार में इतनी बड़ी गिरावट के बावजूद डीजल की कीमतों में ही 60 पैसे की कटौती हुई है। पेट्रोल में ये कटौती भी नहीं की गई।












Click it and Unblock the Notifications