Weather Forecast Today: दिल्ली से बंगाल तक मौसम खराब, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट , क्या है UP का हाल?

Weather Forecast Today: भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी ने 5 जुलाई 2026 के लिए देश के 20 राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

आज जिन राज्यों के लिए अलर्ट जारी हुआ है उनके नाम हैं उनमें उत्तर प्रदेश , बिहार, पंजाब, महाराष्ट्र, दिल्ली , उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल।

Weather Forecast Today

दिल्ली में आंधी-पानी का अलर्ट जारी

दिल्ली और एनसीआर में रहने वाले लोगों को पिछले दिनों भीषण गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन अब बारिश का दौर रूकने वाला नहीं है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं चलेंगी। यह सिलसिला 9 जुलाई तक जारी रहने की उम्मीद है।

यूपी में भी Rain Alert

मौसम विभाग ने प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, कौशांबी, झांसी और देवरिया सहित दर्जनों जिलों में 9 जुलाई तक मूसलाधार बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज गति से हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका है, जिसके लिए लोगों को अलर्ट रहने के लिए अपील की गई है।

महाराष्ट्र में रेड अलर्ट

महाराष्ट्र में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राजधानी मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में मूसलाधार बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। तटीय जिलों के अधिकारियों को जलभराव और भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है। विदर्भ के अमरावती, नागपुर और यवतमाल में भी आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।

उत्तराखंड में स्थिति चिंताजनक बनी

उत्तराखंड में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। नैनीताल, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल और पिथौरागढ़ सहित कई पर्वतीय जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 41 से 61 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और भारी वर्षा की चेतावनी है। इसके अलावा हरिद्वार और उधमसिंह नगर में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है।

राजस्थान में आंधी-तूफान की आशंका

राजस्थान के झालावाड़, बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिलों में अतिवृष्टि के साथ ही तेज आंधी-तूफान आने की भविष्यवाणी की गई है। इसके अलावा जयपुर, जोधपुर, बाड़मेर और अजमेर में भी 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

बंगाल में रेन अलर्ट

पश्चिम बंगाल में भी मौसम तेजी से करवट ले रहा है। कोलकाता और दक्षिण बंगाल के जिलों में आगामी दिनों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। पूर्वी मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा और दक्षिण 24 परगना में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका के चलते लोगों को सतर्क किया गया है।

तमिलनाडु के बड़े हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु के बड़े हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट है। चेन्नई, कोयंबटूर, कांचीपुरम और मदुरै सहित कई जिलों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। यह मौसमी बदलाव तटीय इलाकों में अधिक सक्रिय रहेगा, जिसके कारण स्थानीय प्रशासन ने मछुआरों को समुद्र की ओर न जाने की सलाह दी गई है।

यह पढ़ें:Mumbai Rain Alert: मुंबई में नहीं थमने वाली बारिश! अगले 72 घंटे के लिए IMD का रेड अलर्ट जारी
यह पढ़ें:Mumbai Rain Alert: मुंबई में नहीं थमने वाली बारिश! अगले 72 घंटे के लिए IMD का रेड अलर्ट जारी
यह पढ़ें:Karnataka में अगले तीन दिन भारी बारिश का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी, बेंगलुरू में कैसा रहेगा मौसम?
यह पढ़ें:Karnataka में अगले तीन दिन भारी बारिश का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी, बेंगलुरू में कैसा रहेगा मौसम?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+