Aaj Ka Panchang 5 July 2026: पंचमी तिथि आज, क्या है शुभ मुहूर्त?
Aaj Ka Panchang 5 July 2026: पंचांग का प्रयोग शुभ मुहूर्त निकालने, त्योहारों की तिथि तय करने, व्रत-उपवास करने और ग्रहों की स्थिति जानने के लिए किया जाता है। पंडित चक्रपाणि उपाध्याय के मुताबिक 5 जुलाई 2026 का दिन बेहद खास है। आज कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शतभिषा नक्षत्र है जबकि चंद्रमा का गोचर शनिदेव की प्रिय राशि कुंभ में हो रहा है। इसके साथ ही आयुष्मान योग का प्रभाव रहने से दिन की ऊर्जा सकारात्मक दिशा में बढ़ सकती है।

आइए जानते हैं इस पंचांग के अनुसार शुभ और अशुभ मुहूर्त के साथ दिनभर के चौघड़िया का पूरा विवरण, ताकि आप अपने दिन को सफल और सुव्यवस्थित बना सकें।
| विशेष योग और काल | समय |
|---|---|
| सूर्योदय का समय | सुबह 05:30 बजे |
| सूर्यास्त का समय | शाम 07:13 बजे |
| चन्द्रोदय (Moonrise) | रात 10:14 बजे |
| चन्द्रास्त (Moonset) | सुबह 10:01 बजे |
| अभिजीत मुहूर्त | दोपहर 11:54 से दोपहर 12:49 |
| राहुकाल (वर्जित समय) | शाम 05:30 से शाम 07:13 |
| यमगण्ड काल (अशुभ) | दोपहर 12:22 से दोपहर 02:05 |
| गुलिक काल (अशुभ) | दोपहर 03:47 से शाम 05:30 |
अभिजीत मुहूर्त को दिन का सबसे श्रेष्ठ काल माना जाता, जिसमें गृह प्रवेश, व्यापार अथवा मांगलिक कार्यों का शुभारंभ फलदायी रहता है। इसके विपरीत, राहुकाल और यमगण्ड काल में यात्रा या कीमती वस्तुओं की खरीदारी टालने की सलाह दी जाती है ताकि संकट और हानियों से बचाव हो सके।
दिन का शुभ और अशुभ चौघड़िया
| चौघड़िया नक्षत्र | समय अवधि | प्रभाव |
|---|---|---|
| उद्वेग (अशुभ) | सुबह 05:29 से 07:12 | सतर्कता बरतें |
| चर (शुभ) | सुबह 07:12 से 08:55 | गतिशीलता बढ़ेगी |
| लाभ (शुभ) | सुबह 08:55 से 10:38 | उत्तम आय-लाभ |
| अमृत (सर्वोत्तम) | सुबह 10:38 से दोपहर 12:21 | कार्यों में पूर्ण सफलता |
| काल (अशुभ) | दोपहर 12:21 से 02:04 | विवाद टालें |
| शुभ (अनुकूल) | दोपहर 02:04 से 03:47 | धार्मिक कार्य |
| रोग (अशुभ) | दोपहर 03:47 से शाम 05:29 | सेहत का ध्यान रखें |
रात का चौघड़िया और ज्योतिषीय विश्लेषण
यदि आप रविवार की शाम या रात के समय कोई नया निवेश करना चाहते हैं या महत्वपूर्ण यात्रा पर निकल रहे हैं, तो रात्रि के चौघड़िया काल का ध्यान रखना सहायक होगा। रात्रि बेला के महत्वपूर्ण मुहूर्त इस प्रकार हैं:
| रात्रि चौघड़िया | समय अवधि | प्रभाव संकेत |
|---|---|---|
| शुभ (अनुकूल) | शाम 07:12 से रात 08:29 | कार्यों में सुगमता |
| अमृत (शुभ) | रात 08:29 से रात 09:47 | सफलता और लाभ |
| चर (सामान्य) | रात 09:47 से रात 11:04 | यात्रा के लिए ठीक |
| रोग (अशुभ) | रात 11:04 से मध्यरात्रि 12:21 (6 जुलाई) | विवाद से बचें |
| काल (अशुभ) | मध्यरात्रि 12:21 से रात 01:38 (6 जुलाई) | सावधानी रखें |
| लाभ (अनुकूल) | रात 01:38 से भोर 02:55 (6 जुलाई) | शुभ परिणाम |
रविवार का दिन भगवान सूर्यदेव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। आषाढ़ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर सूर्य उपासना, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ तथा तांबे के पात्र से अर्घ्य देने से मान-सम्मान, आत्मविश्वास और स्वास्थ्य में वृद्धि होने की मान्यता है।












Click it and Unblock the Notifications