घने कोहरे में है भारतीय अर्थव्यवस्था, अभी और गिरेगी GDP

नई दिल्ली। रेटिंग एजेंसी क्रेडिट सुईस ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था इस समय घने कोहरे में है। इसकी वजह जीएसटी सहित विभिन्न संरचनात्मक सुधारों को बताया जा रहा है। क्रेडिट सुईस इंडिया के इक्विटी रणनीतिकार नीलकंठ मिश्रा के अनुसार निकट भविष्य में वृद्धि, वित्तीय सेहत, मुद्रास्फीति, मुद्रा और बैंकिंग सिस्टम को लेकर भारी अनिश्चितता पैदा हो गई है।

घने कोहरे में है भारतीय अर्थव्यवस्था, अभी और गिरेगी GDP

इन्हीं सबके चलते भारतीय अर्थव्यवस्था को घने कोहरे में बताया गया है। उन्होंने बताया कि इसकी वजह से निवेश पर भी प्रभाव पड़ेगा और यह कम हो सकता है। नीलकंठ मिश्रा ने जीडीपी में भी गिरावट आने की संभावना जताई है और कहा है कि अगले वित्त वर्ष के लिए आय का अनुमान भी प्रभावित हो सकता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था एक ऐसा घर है, जिसकी मरम्मत की जा रही है। भारतीय अर्थव्यवस्था में बहुत से बदलाव आए हैं, जिससे लाखों की संख्या में लोग कृषि से हटे हैं। देश में GST लागू किया गया है, रीयल एस्टेट को लेकर नियम बनाए गए हैं और दिवाला संहिता भी लागू की गई है। वह बोले कि इन सबकी वजह से वह बेड़ियां टूट रही हैं, जिन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को जकड़ रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+