Credit Card UPI Linking: कैसे UPI से लिंक करने अपनी RuPay कार्ड, ये हैं सबसे आसान स्टेप
इस महीने की शुरुआत में भारतीय रिजर्व बैंक ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से बैंकों में प्री अप्रूव्ड क्रेडिट लोन के संचालन की अनुमति दी है।

अभी तक देश में ग्राहक भुगतान करने के लिए अपने बचत खातों या डेबिट कार्ड का उपयोग करते थे। लेकिन इस महीने की शुरुआत में रिजर्व बैंक ने यूपीआई पर प्री अप्रूव्ड लोन देने के आदेश जारी किए थे। अब रुपे क्रेडिट कार्ड को यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) से जोड़ सकते हैं।
इस सुविधा के एक्टिवेट होने के बाद कस्टमर्स RuPay क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके दैनिक यूपीआई लेनदेन कर सकते हैं। कस्टमर्स यूपीआई एप्लिकेशन जैसे कि Paytm, PhonePe और Google Pay के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।
अगर आपके पास रुपे कार्ड है। तो अब इन सर्विस को अपनी यूपीआई आईडी पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
स्टेप - 1 अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर से भीम यूपीआई ऐप डाउनलोड करें।
स्टेप - 2 यदि आपके पास पहले से खाता है तो साइन अप या लॉगिन करें।
स्टेप - 3 'बैंक खाते' पर क्लिक करें और खाता जोड़ने के लिए प्लस साइन पर क्लिक करें। आपको दो विकल्प दिए जाएंगे - बैंक खाता और क्रेडिट कार्ड। क्रेडिट कार्ड पर क्लिक करें।
स्टेप - 4 अब उस बैंक को चुनें जिसका आपके पास क्रेडिट कार्ड है।
स्टेप - 5 उस RuPay क्रेडिट कार्ड का चयन करें जिसे आप अपनी UPI आईडी से लिंक करना चाहते हैं और 'पुष्टि करें' पर क्लिक करें।
स्टेप - 6 लेन-देन शुरू करने के लिए अपना यूपीआई पिन सेट करें।
UPI के माध्यम से अपने RuPay क्रेडिट कार्ड का उपयोग कैसे करें?
स्टेप - 1 अपने मोबाइल फोन का उपयोग करके किसी भी मर्चेंट यूपीआई क्यूआर कोड को स्कैन करें और वह राशि दर्ज करें जिसका आप भुगतान करना चाहते हैं।
स्टेप - 2 अपना RuPay क्रेडिट कार्ड चुनें और भुगतान पूरा करने के लिए अपना UPI पिन दर्ज करें।
स्टेप - 3 भुगतान के संबंध में अधिक विवरण के लिए अपना लेन-देन इतिहास देखें।
क्या है क्रेडिट लाइन?
क्रेडिट लाइन एक तरह का लोन ही है। क्रेडिट लाइन किसी यूजर्स के लिए बैंक की ओर से तय की गई लिमिट है, जिस राशि को यूजर खर्च कर पाएगा।सीधी भाषा में समझें तो एक तरह का डिजिटल क्रेडिट कार्ड ही है। जिसका इस्तेमाल यूपीआई यूजर्स कर सकते हैं।
लेन-देन की सीमा क्या है?
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा इस माध्यम से किए गए लेन-देन में किसी भी अन्य यूपीआई लेनदेन के समान ट्रांसफर लिमिट होगी। मौजूदा समय में एक यूजर यूपीआई के जरिए एक दिन में अधिकतम 1 लाख रुपये ट्रांसफर कर सकता है।
कौन-कौन से कार्ड कर सकते हैं लिंक
एक्सिस बैंक
बैंक ऑफ बड़ौदा
एचडीएफसी बैंक
इंडियन बैंक
पीएनबी नेशनल बैंक
यूनियन बैंक
यस बैंक
आईडीएफसी बैंक
आईसीआईसीआई बैंक












Click it and Unblock the Notifications