CPI Retail Inflation: खुदरा महंगाई दर घटकर हुई 4.31 फीसदी, लेकिन घर के खर्चे में कोई कमी नहीं

CPI Retail Inflation: इस समय लोगों के लिए महंगाई से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आ रही है। खबर है कि खुदरा मुद्रास्फीति, दिसंबर 2024 के 5.22 फीसदी से घटकर जनवरी 2025 में 4.31 फीसदी दर्ज की गई है। पीटीआई की खबर के अनुसार सरकार की तरफ से आज यानी 12 फरवरी 2025 को ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर 2024 में 5. 22 फीसदी और जनवरी 2025 में 4.31 फीसदी दर्ज की गई है। खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति 6.02 प्रतिशत रही, जो दिसंबर 2024 में 8. 39 प्रतिशत और एक साल पहले इसी महीने में 8. 3 प्रतिशत से कम थी।

CPI Retail Inflation

जानें किन चीजों के दाम घटे

-विशेषज्ञों का मानना है कि अनाज, सब्जियों, दालों और कुछ डेयरी उत्पादों की कीमतों में आई नरमी से उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। वहीं सब्जियों की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिलेगी जबकि दालों और अन्य जरूरी खाद्य उत्पादों के दाम स्थिर रहेंगे।

-ऐसे में भले ही खुदरा महंगाई दर घटकर 4.31% फीसदी हुई है लेकिन घर के खर्चे में कोई कमी नहीं आई है।

-भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को महंगाई को 4 फीसदी पर बनाए रखने के लिए कहा गया है, जिसमें 2 फीसदी ऊपर या नीचे जाने की गुंजाइश दी गई है। महंगाई में गिरावट की वजह खाद्य उत्पादों की कीमतों में कमी होना है।

ग्रामीण इलाकों में कैसा है महंगाई दर

-ग्रामीण इलाकों में समग्र महंगाई दर जनवरी 2025 में 4.64 प्रतिशत रही है, जो कि दिसंबर 2024 में 5.76 प्रतिशत पर थी।

-वहीं, शहरी इलाकों में समग्र महंगाई दर बीते महीने 3.87 प्रतिशत रही है, जो कि दिसंबर 2024 में 4.58 प्रतिशत पर थी। हाउसिंग महंगाई दर जनवरी 2025 में 2.76 प्रतिशत रही है, जो कि दिसंबर 2024 में 2.71 प्रतिशत थी।

-सरकार द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसा जनवरी महीने के दौरान सकल महंगाई दर और खाद्य महंगाई दर में मजबूत गिरावट का मुख्य कारण सब्जियों, अंडा, दालें, अनाज, शिक्षा, कपड़े और स्वास्थ्य महंगाई दर में गिरावट है।

क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता

-जनवरी 2025 में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले नारियल तेल की कीमत में 54.20 प्रतिशत, आलू के दाम में 49.61 प्रतिशत, नारियल की कीमत में 38.71 प्रतिशत, लहसुन की कीमत में 30.65 प्रतिशत और मटर की कीमत में 30.17 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है।

-वहीं, सालाना आधार पर जीरे की कीमत में -32.25 प्रतिशत, अदरक की कीमत में -30.92 प्रतिशत, सूखी मिर्च की कीमत में -11.27 प्रतिशत, बैंगन में -9.94 प्रतिशत और एलपीजी (वाहन को छोड़कर) की कीमत में -9.29 प्रतिशत की कमी आई है।

-ईंधन और बिजली की कीमत में महंगाई दर जनवरी 2025 में -1.38 प्रतिशत रही है। दिसंबर 2024 में यह -1.33 प्रतिशत थी। ये दिखाता है कि ईंधन की कीमतों में कमी आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+