लॉकडाउन के बीच शेयर बाजार में गिरावट, 27000 से नीचे पहुंचा सेंसेक्स

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात 8 बजे पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान किया, जिसके बाद आज शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज शेयर बाजार 27000 से भी नीचे पहुंच गया। आज बाजार 26449 अंक के साथ खुला और लगातार 26000 अंक के नीचे ही ट्रेड कर रहा है। शुरुआती कुछ मिनटों में सेंसेक्स में 400 अंकों की बढ़ोतरी देखने को मिली, वहीं निफ्टी में 200 अंक की बढ़त दिखी। लेकिन कुछ देर बाद फिर से बाजार में गिरावट देखने को मिली। जिस तरह से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि जल्द ही कोरोना वायरस के खतरे के बीच आर्थिक पैकेज का ऐलान किया जाएगा, उसके बाद बाजार में कुछ हद सुधार देखने को मिला था, लेकिन बाद में एक बार फिर से बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। मंगवलवार को बाजार 26825 अंक पर बंद हुआ था।

share market

सोमवार को शेयर बाजार मे ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिली थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 3934.72 अंक गिरकर 25,981.24 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1,110.85 अंक गिरकर 7,634.60 पर बंद हुआ है। हालांकि मंगवलवार को बाजार में कुछ राहत देखने को मिली। मंगलवार को शेयर बाजार 692.79 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज 190 अंक बढ़कर 7801.05 अंक पर बंद हुआ था।

सोमवार को बाजार में एक महीने में दूसरी बार आज फिर 10 फीसदी का लोअर सर्किट लग गया था। इससे पहले बाजार खुला भी गिरावट के साथ ही था। बता दें कोरोना वायरस के कारण ना केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया का कारोबार प्रभावित हो रहा है। भारत में कोरोना वायरस के अबतक कुल 562 मामले सामने आ चुका है। जबकि इस वायरस की वजह से 9 लोगों की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+