Bank News: रिजर्व बैंक ने रद्द किया इस सहकारी बैंक का लाइसेंस, जानिए क्या होगा खाताधारकों के पैसे का?

RBI ने रद्द किया इस बैंक का लाइसेंस,क्या होगा खाताधारकों के पैसे का?

नई दिल्ली, जून 1। भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बड़ा फैसला लेते हुए महाराष्ट्र के सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है। भारतीय बैंक ने महाराष्ट्र के बड़ा कदम उठाते हुए महाराष्ट्र के एक और को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस को रद्द कर दिया है। बैंक ने पुणे के शिवाजीराव भोसले सहकारी बैंक का लाइसेंस कैंसिल करने का फैसला किया है। आरबीआई की ओर से इस बारें में नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी गई है।

आरबीआई ने रद्द किया इस बैंक का लाइसेंस

आरबीआई ने रद्द किया इस बैंक का लाइसेंस

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने को-ऑपरेटिव बैंक शिवाजीराव भोसले बैंक का लाइसेंस रद्द करते हुए बैंक को बंद करने का फैसला किया है। बैंक के पास पर्याप्त पूंजी न होने और न ही भविष्य में कमाई की संभावना होने के कारण रिजर्व बैंक ने बैंक के कारोबार को बंद करने का फैसला किया है। रिजर्व बैंक की ओर से इस बारे में प्रेस विज्ञपत्ति जारी की गई है। आरबीआई ने कहा कि बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और भविष्य में कमाई की संभावना के अभाव को देखते हुए बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के प्रावधानों के तहत बैंक के लाइसेंस को रद्द करने का फैसला लिया गया है।

Recommended Video

    New Rules: 1 June से बदल गए ये नियम, जानें आपकी जेब पर कैसे पड़ेगा असर? | वनइंडिया हिंदी
     बैंक के पास पूंजी का अभाव

    बैंक के पास पूंजी का अभाव

    केंद्रीय बैंक की ओर से पहले भी सहकारी बैंक को चेतावनी दी गई थी। उसपर कुछ रोक भी लगाई गई थी। आरबीआई द्वारा की गई जांच में पाया गया कि बैंक के पास कारोबार को जारी रखने के लिए पर्याप्त पूंजी नहीं है। ऐसे में बैंक का बने रहना उसके जमाकर्ताओं के हित में नहीं है। आरबीआई के मुताबिक शिवाजीराव भोसले बैंक की वित्तीय स्थिति ऐसी नहीं है कि वो अपने जमकर्ताओं को पूरा भुगतान कर सके। बैंक के हालात को देखते हुए आरबीआई ने उसे अपने कारोबार बंद करने का फैसला दिया है।

     क्या होगा खाताधारकों के पैसों का

    क्या होगा खाताधारकों के पैसों का

    बैंक का लाइसेंस रद्द होने के बाद खाताधारकों के मन में अपनी जमापूंजी को लेकर चिंता सता रही है। उन्हें डर लग रहा है कि कहीं उनकी जमापूंजी डूब न जाएं, लेकिन आरबीआई ने लोगों से अपील की है कि वो घबराएं नहीं। आरबीआई के मुताबिक जामधारकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम यानी DICGC के नियम के मुताबिक खाताधारकों को उनकी जमापूंजी के एवज में 5 लाख रुपए निश्चित तौर पर मिलेंगे। बैंक की ओर से आरबीआई को दिए गए आंकड़ों के मुताबिक बैंक के 98 फीसदी ग्राहकों को उनकी जमापूंजी सुरक्षित तौर पर मिल जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+