8999 रु के स्मार्टफोन कूलपैड नोट 3 में जानिए क्या है खास?
लखनऊ। गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है। तापमान 35 के करीब पहुंच चुका है और जल्द 40 की छुएगा। ऐसे में यूपी वालों को ठंडक पहुंचाने आ गया है कूलपैड नोट 3। जी हां अब तक 2 लाख 70 हजार लोगों के हाथों में पहुंचने के बाद यह फोन उत्तर प्रदेश में लॉन्च किया गया है। कंपनी अपने मकसद में सफल रही तो जल्द ही यूपी के 5-6 स्मार्ट फोन उपभोक्तओं के हाथों में कूलपैड नोट 3 ही होगा।

यह पहला मेड इन इंडिया फोन है, जिसका लेटेस्ट वर्जन कूलपैड नोट 3 लाइट लखनऊ में लॉन्च किया गया है। इसका उत्पादन वीडियोकॉन की पार्टनरशिप में किया गया है। और हां कूलपैड नोट 3 का उत्पादन भी वीडियोकॉन के साथ किया गया था। कूलपैड नोट 3 इस वक्त केवल अमेजॉन पर 8999 रुपए में उपलब्ध है।
कूलपैड इंडिया के सीईओ सैय्यद तजुद्दीन ने मीडिया से बातचीत में कहा, "जिस तरह से लोगों का रिस्पॉन्स मिला है, उसे देखते हुए हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम पूरे भारत के उपभोक्तओं तक यह स्मार्टफोन पहुंचायें। उत्तर प्रदेश में इस मेड इन इंडिया प्रॉडक्ट को लॉन्च करने पर हम बेहद उत्साहित हैं। कूलपैड नोट 3 और कूलपैड नोट 3 लाइट दोनों ही यूपी में छा जायेंगे। हमारा मकसद यूपी के 5-7 प्रतिशत स्मार्टफोन उपभोक्तओं के हाथों में कूलपैड को पहुचाने का है।"
कूलपैड नोट 3
तजुद्दीन ने कहा कि बहुत जल्द यूपी में कूलपैड के बाकी गैजेट भी उपलब्ध होंगे। इसी के समानांतर देश के बाकी हिस्सों में हम अपनी सेवाओं को सर्वश्रेष्ठ स्तर पर पहुंचायेंगे।
कूलपैड नोट 3 के बारे में मुख्य बातें
- कूलपैड नोट 3 में फिंगरप्रिंट सेंसर है, जो पीछे की तरफ लगा है, जिसका निर्माण एफपीसी 1025 ने किया है।
- यह स्मार्टफोन 360 डिग्री फिंगर रोटेशन को सपोर्ट करता है और इसमें फास्ट रिस्पॉन्स टाइम है।
- फोन में 3डी इमेज क्वालिटी मिलेगी।
- 5.5 इंच की एचडी स्क्रीन, 3जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज इसकी सबसे बड़ी खासियत है।
- ये स्मार्ट फोन 4जी एलटीई, 3जी और जीएसएम नेटवर्क फ्रीक्वेंसी को सपोर्ट करता है।
- यह डुअल फोन सिम कार्ड वाला फोन है।
- इसका बैक कैमरा 13 मेगापिक्सेल का है, जिसके साथ एलईडी फ्लैश और ऑटोफोकस है।
- सेल्फी के लिये फ्रंट कैमरा है, जो 5 मेगा पिक्सेल का है।
- फ्रंट और बैक दोनों कैमरे में सीमोस इमेज सेंसर लगा है, जो पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बनाता है।
- 3000 एमएएच बैटरी बैकअप के चलते एक ही दिन में बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती।
भारतीय बाजार में बिक रहे बाकी स्मार्ट फोन से तुलना की जाये तो ये फीचर आपको किसी भी औन स्मार्टफोन में नहीं मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications