खुदरा महंगाई दर जून में बढ़कर 6.09 फीसदी, खाद्य वस्तुओं की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का असर

खुदरा महंगाई दर जून में बढ़कर 6.09 फीसदी, खाद्य वस्तुओं की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का असर

नई दिल्ली। सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक जून में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 6.09 फीसदी पर पहुंच गया है। खाद्य वस्तुओं में हुए इजाफे के बाद खुदरा महंगाई दर में बढ़ोतरी हुई। सीपीआई द्वारा जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक जून महीने में महंगाई दर 6.09 फीसदी हो गया है। ये दर रिजर्व बैंक के मध्यम अवधि के चार फीसद के लक्ष्य से ऊपर है।

 Consumer inflation rises to 6.09% as compared to 5.91% in the month of March 2020: Government of India

खाने-पीने की वस्तुओं की कीमत में हुए इजाफे की वजह से महंगाई दर में बढ़ोतरी हुई है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़ों के मुताबिक जून में जहां खुदरा महंगाई दर 6.09 फीसदी रहा तो वहीं खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर 7.87 फीसदी पर पहुंच गया। अगर पिछले साल से इसकी तुलना करे तो साल 2019 में जीन महीने में खुदरा महंगाई दर 3.18 फीसद पर थी।

सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक ये आंकड़े कोरोना वायरस के कारण देशभर में जारी प्रतिबंधों के बीच सीमित बाजारों से एकत्र डेटा के आधार पर ही तैयार किया गया है। आंकड़ों के मुताबिक जून में खाद्य महंगाई दर घटकर नौ माह के निचले स्तर पर आ गई। वहीं मार्च में खुदरा मुद्रास्फीति 5.91 फीसदी रही थी। जबकि वहीं मई 2020 में खुदरा खाद्य महंगाई दर 9.2 फीसद पर थी। वहीं अप्रैल में यह 2.55 फीसदी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+