Combined Index: औद्योगिक-अर्थव्यवस्था में बढ़ोतरी, 8 प्रमुख उद्योगों का उत्पादन सितंबर में 8.01% बढ़ा
Combined Index: देश के औद्योगिक गतिविधियों और अर्थव्यवस्था में इजाफे को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। देश के आठ प्रमुख उद्योगों के संयुक्त सूचकांक (ICI) में बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले साल के मुकाबले सितंबर 2023 में 8.01 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार पिछले साल के मुकाबले अगस्त 2023 में 12.1 फीसदी बढ़ोतरी देखी गई है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि कोयला, इस्पात, बिजली, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, सीमेंट और उर्वरक के उत्पादन में सितंबर 2023 में पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है।
अगस्त में इसी इंडेक्स में 12.1 फीसदी की वृद्धि हुई थी। आंकड़ों के मुताबिक आईसीआई अप्रैल और सितंबर 2023-24 के बीच सालाना आधार पर 7.8 प्रतिशत बढ़ा है। अगस्त से पहले जुलाई में यह आंकड़ा सालाना आधार पर 8 प्रतिशत था, जबकि मई 2023 में 5.2 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज हुई थी।
आईसीआई आठ प्रमुख उद्योगों के उत्पादन के संयुक्त और व्यक्तिगत प्रदर्शन को मापता है। आठ कोर उद्योगों में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में शामिल वस्तुओं के कुल भारांक (वेटेज) का 40.27 प्रतिशत हिस्सा इन आठ कोर उद्योगों का होता है।
जून 2023 के लिए आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक की अंतिम वृद्धि दर को संशोधित कर 8.4 प्रतिशत कर दिया गया है। अप्रैल से सितंबर, 2023-24 के दौरान आईसीआई की संचयी वृद्धि दर पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 7.8 प्रतिशत (अनंतिम) है।
आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक की सारी डिटेल:
सीमेंट - सीमेंट उत्पादन (भारांक: 5.37 प्रतिशत) सितंबर, 2022 की तुलना में सितंबर, 2023 में 4.7 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से सितंबर, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 11.5 प्रतिशत बढ़ गया।
कोयला - कोयला उत्पादन (भारांक: 10.33 प्रतिशत) सितंबर, 2022 की तुलना में सितंबर, 2023 में 16.1 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से सितंबर, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 12.2 प्रतिशत बढ़ गया।
कच्चा तेल - कच्चे तेल का उत्पादन (भारांक: 8.98 प्रतिशत) सितंबर, 2023 में सितंबर, 2022 की तुलना में 0.4 प्रतिशत कम हो गया। अप्रैल से सितंबर, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 0.4 प्रतिशत कम हो गया।
बिजली - बिजली उत्पादन (भारांक: 19.85 प्रतिशत) सितंबर, 2022 की तुलना में सितंबर, 2023 में 9.3 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से सितंबर, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 6.0 प्रतिशत बढ़ गया।
उर्वरक - उर्वरक उत्पादन (भारांक: 2.63 प्रतिशत) सितंबर, 2023 में सितंबर, 2022 की तुलना में 4.2 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से सितंबर, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 7.0 प्रतिशत बढ़ गया।
प्राकृतिक गैस - प्राकृतिक गैस का उत्पादन (भारांक: 6.88 प्रतिशत) सितंबर, 2022 की तुलना में सितंबर, 2023 में 6.5 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से सितंबर, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 4.3 प्रतिशत बढ़ गया।
पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद - पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादन (भारांक: 28.04 प्रतिशत) सितंबर, 2022 की तुलना में सितंबर, 2023 में 5.5 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से सितंबर, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 4.0 प्रतिशत बढ़ गया।
स्टील - स्टील उत्पादन (भारांक: 17.92 प्रतिशत) सितंबर, 2022 की तुलना में सितंबर, 2023 में 9.6 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से सितंबर, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 14.2 प्रतिशत बढ़ गया।












Click it and Unblock the Notifications