Coal Crisis: देश पर मंडराया ब्लैकआउट का खतरा, इन 4 वजहों से गहराया कोयला संकट

नई दिल्ली। देश में पैदा हु कोयला संकट का असर दिखने लगा है। कोयले की कमी के कारण देश पर ब्लैक आउट का खतरा मंडराने लगा है। पिछले कुछ दिनों से पावर प्लांट्स को जरूरत के मुताबिक कोयला नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण पावर प्लांट बजली कटौती का संकट मंडराने लगा है। महाराष्ट्र में तो कई कोल पावर प्लांट्स को बंद करना पड़ा है। वहीं दिल्ली ने कहा है कि अगर पावर प्लांट को पर्याप्त कोयला नहीं मिला तो दो दिन बाद से राजधानी में बिजली संकट पैदा हो जाएगी। इसके अलावा पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश समत कई राज्यों में कोल संकट गहराने लगा है। वहीं सरकार का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों में इस समस्या को सुलझा लिया जाएगा।

 Coal Crisis: 4 Reason behind the Coal Crisis in Country
क्यों गहराया कोल संकट

कोयला संकट को लेकर कई कारण सामने आ रहे हैं। कोयला मंत्रालय ने कहा कि वर्तमान में खदानों में 4 करोड़ टन और बिजली सयंत्रों में 75 लाख टन कोयले का भंडार है। वर्तमान हालात में कोयले को खदान से संयंत्र तक पहुंचाने में परेशानी हो रही है। खदानों में पानी भरा है, जिसके कारण थोड़ा परेशानी हो रही है, लेकिन आन वाले दिनों में इसे निपटा लिया जाएगा।

क्या है वजहें

इसके अलावा बिजली मंत्रालय की ने अपने एक बयान में कहा कि आयातित कोयले की कीमतों में बढ़ोत्तरी के चलते सप्लाई में कमी हुई है। वहीं अर्थव्यवस्था में सुधार के कारण मांग मं तेजी आई है। फैक्ट्रियां खुलने लगी है, जिसके कारण अचानक से मांग में बढ़ोतरी हुई है। वहीं कोयला खदानों में पानी भरने के कारण सप्लाई में बाधा आ रही है। इसके अलावा आयातित कोयले की कीमत में आई तेजी का असर भी इसकी सप्लाई पर दिखने लगा है। वहीं बिजली कंपनियों पर करोड़ों का बकाया है, जिसे वो नहीं चुका रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+