CMIE का दावा- दिसंबर में भारत की बेरोजगारी दर 16 महीने के उच्च स्तर पर, जानिए, शहरों-गांवों की स्थिति

भारत की बेरोजगारी दर 16 महीने के उच्च स्तर पर है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) ने दावा किया है कि दिसंबर में भारत की बेरोजगारी दर दिसंबर में बढ़कर 8.30 प्रतिशत हो गई।

CMIE Unemployment

CMIE Unemployment के मुद्दे पर फिर मुखर है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के आंकड़ों में दावा किया गया है कि भारत की बेरोजगारी दर दिसंबर में बढ़कर 8.30 प्रतिशत हो गई, जो पिछले महीने के 8.00 प्रतिशत से 16 महीने में सबसे अधिक है। हालांकि, CMIE चीफ महेश व्यास ने इसे "उतना बुरा नहीं" करार दिया।

सीएमआईई ने रविवार को जारी आंकड़ों में कहा, दिसंबर में भारत की बेरोजगारी दर 16 महीने के उच्च स्तर 8.30% पर पहुंच गई। आंकड़ों के अनुसार, शहरी बेरोजगारी दर दिसंबर में बढ़कर 10.09 प्रतिशत हो गई, जो पिछले महीने 8.96 प्रतिशत थी, जबकि ग्रामीण बेरोजगारी दर 7.55 प्रतिशत से घटकर 7.44 प्रतिशत हो गई।

सीएमआईई के प्रबंध निदेशक महेश व्यास ने कहा कि बेरोजगारी दर में वृद्धि "उतना बुरा नहीं है जितना यह लग सकता है।" ऐसा इसलिए क्योंकि बेरोजगारी दर श्रम भागीदारी दर (labour participation rate) में स्वस्थ वृद्धि के शीर्ष पर आया है। दिसंबर में श्रम भागीदारी दर 40.48 प्रतिशत तक बढ़ी जो 12 महीनों में सबसे ज्यादा है।

डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक महेश व्यास ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया, "सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि दिसंबर में रोजगार दर बढ़कर 37.1 प्रतिशत हो गई है, जो जनवरी 2022 के बाद से सबसे अधिक है।"

बता दें कि 2024 में होने वाले लोक सभा चुनावों से पहले उच्च मुद्रास्फीति पर काबू पाना और नौकरी के बाजार में प्रवेश करने वाले लाखों युवाओं के लिए रोजगार सृजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती मानी जा रही है। प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने उच्च कीमतों, बेरोजगारी और पीएम मोदी पर भाजपा की विभाजनकारी राजनीति को संरक्षण देने जैसे आरोपों के साथ गत सितंबर से 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू की है। अलग-अलग मुद्दों पर जनता की राय जुटाने के लिए पदयात्रा कर रहे राहुल गांधी व अन्य कांग्रेस नेता कन्याकुमारी से शुरुआत के बाद अब तक 10 राज्यों में घूम चुके हैं। श्रीनगर में लगभग पांच महीने बाद ये पदयात्रा समाप्त होगी।

बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा था, "भारत को सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि पर एकल फोकस से रोजगार, युवाओं के कौशल और निर्यात संभावनाओं के साथ उत्पादन क्षमता बनाने की ओर बढ़ने की जरूरत है।"

Recommended Video

    Zomato तक मंदी की आंच, 4 फीसदी कर्मचारियों की जाएगी नौकरी ! | वनइंडिया हिंदी | *News

    यह भी दिलचस्प है कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा संकलित और नवंबर में जारी अलग तिमाही आंकड़ों के अनुसार, पिछली तिमाही में 7.6 प्रतिशत की तुलना में जुलाई-सितंबर तिमाही में बेरोजगारी दर घटकर 7.2 प्रतिशत रह गई थी। सीएमआईई के आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर में, हरियाणा में बेरोजगारी दर बढ़कर 37.4 प्रतिशत हो गई, इसके बाद राजस्थान में 28.5 प्रतिशत और दिल्ली में 20.8 प्रतिशत बेरोजगारी दर रिपोर्ट की गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+