CME के माइक्रो कॉण्ट्रैक्ट की धूम, पहले 6 दिन में 1 लाख माइक्रो बिटकॉइन ट्रेडिंग

न्यूयॉर्क, 12 मई। बिटकॉइन में निवेशकों का रूचि लगातार बढ़ती जा रही है। अमेरिका के बड़े एक्सचेंज सीएमई ग्रुप के प्लेटफॉर्म पर फाइनेंसियल कॉण्ट्रैक्ट लॉन्च करने के पहले 6 दिन के भीतर ही 1 लाख माइक्रो बिटकॉइन फ्यूचर का कारोबार हुआ है। सीएमई ग्रुप ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी है।

बिटकॉइन ने पिछले एक साल में भारी उछाल देखी है और यह 5 हजार डॉलर से 64,000 डॉलर की कीमत तक का आंकड़ा छू चुकी है। बड़े निवेशकों के क्रिप्टोकरेंसी में उतरने के बाद इसने रॉकेट की तेजी पकड़ी थी लेकिन छोटे, बहुत सोच समझकर निवेश करने वाले ट्रेडर अभी भी इसमें हिचक रहे हैं। इन्हें नजर में रखते हुए शिकागो मर्चेंटाइल एक्सचेंज (सीएमई) ने माइक्रो कॉण्ट्रैक्ट लॉन्च किया था। माइक्रो कॉण्ट्रैक्ट बिटकॉइन के 1/10 के बराबर होता है जबकि नियमित कॉण्ट्रैक्ट 5 बिटकॉइन के बराबर होता है।

Bitcoin

सीएमई के इक्विटी इंडेक्स के ग्लोबल हेट टिम मैककोर्ट ने मंगलवार को बताया "हमारे मौजूदा पूर्ण-आकार वाले बिटकॉइन वायदा के साथ यह नया छोटा अनुबंध ग्राहकों की व्यापक शृंखला, संस्थानों से लेकर परिष्कृत और एक्टिव ट्रेडर्स के लिए बिटकॉइन रिस्क का प्रबंधन करने में मदद करने की हमारी क्षमता को और मजबूत करता है।"

क्रिप्टो बाजार में बिटकॉइन
बिटकॉइन दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी है। कोरोना काल में जहां दुनिया की अर्थव्यवस्था जूझ रही थी वहीं क्रिप्टोकरेंसी में भारी उछाल देखा गया। बिटकॉइन ने इस बढ़त की अगुवाई की। पिछले साल अप्रैल में जहां यह 5 हजार के करीब ट्रेड कर रही थी वहीं साल 14 अप्रैल 2021 को इसने 64895 डॉलर पर अपने रिकॉर्ड उच्चस्तर को छुआ था। हालांकि बाद में इसमें गिरावट देखी गई। मंगलवार को यह 55 हजार डॉलर के पास कारोबार कर रही थी।

बिटकॉइन ही नहीं, 2021 में दूसरी क्रिप्टोकरेंसी जैसे एथेरियम और डोजकॉइन ने भी तेजी से बढ़त हासिल की है। दुनिया की दूसरे सबसे बड़ी एथेरियम ने इस साल में बिटकॉइन से भी तेजी से बढ़त देखी गई है। वहीं कभी मजाक में शुरू की गई डोजकॉइन में निवेशकों की रुचि बढ़ी है और इसे लोगों की क्रिप्टोकरेंसी तक कहा जा रहा है। पिछले दिनों मशहूर उद्योगपति एलन मस्क ने भी डोजकॉइन का समर्थन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+