दुनिया का सबसे छोटा मोबाइल फोन हुआ लॉन्च, सिर्फ 13 ग्राम है वजन
नई दिल्ली। अगर आप भी बड़े फोन से बोर हो गए हैं तो दुनिया का सबसे छोटा मोबाइल फोन आपके लिए लॉन्च हो गया है। Zanco Tiny T1 नाम का यह फोन आपके अंगूठे से भी छोटा है। यह फोन आपको उन दिनो की याद दिलाएगा जब स्मार्टफोन और फैबलेट का चलन नहीं था। आइए बताते हैं क्या है दुनिया के इस सबसे छोटे मोबाइल फोन के क्या हैं खास फीचर ...

10 रुपये के सिक्के से भी है हल्का
जैंको टाइनी T1 नाम के इस दुनिया के सबसे छोटे मोबाइल फोन को 18 साल पुरानी कंपनी Clubit New ने लॉन्च किया है। इस फोन की लंबाई आपके अंगूठे से भी छोटी और वजन 10 रुपये के सिक्के से भी हल्का है। यह एक टॉक एंड टेक्स्ट मोबाइल फोन हैं। इसका मतलब यह है कि इ फोन के जरिए आप सिर्फ फोन और अपने दोस्तों को मैसेज कर सकते हैं।

300 लोगों के नंबर होंगे सेव
फोन के फीचर की बात की जाए तो आप इस फोन में 300 लोगों के फोन नंबर सेव कर सकते हैं। इस फोन की स्क्रीन 0.49 इंच की है। फोन के मेमोरी की बात की जाए तो इसमें 32 जीबी रैम है। इस फोन की बैटरी 200 mAH की है। यह फोन 50 एसएमएस और 50 इनकमिंग/ आउटगोइंग कॉल का रिकॉर्ड रख सकता है।

2G फीचर वाला है फोन
जैंको टाइनी T1 नाम का यह फोन 2G फीचर वाला फोन है। मतलब कि इस फोन में आप 3G या 4G की सुविधा ले सकते हैं। 2G फीचर के साथ ही फोन में ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी से भी कनेक्ट करने की भी सुविधा है। 2G फीचर की वजह से आप जैंको टाइनी T1 फोन में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।

2,280 रुपये है फोन की कीमत
इस फोन की शुरूआती कीमत 2,280 रुपये तय की गई है। यह फोन अल्फान्यूमरिक कीबोर्ड वाला होगा। कंपनी ने बताया कि अगले साल मई, 2018 से ये फोन लोगों को उपलब्ध हो जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह फोन वॉकिंग और साइकिल चलाने वाले लोगों को खूब पसंद आएगा।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications