Share Market: एक रुपए का शेयर बना रॉकेट, 1 लाख को बना दिया 1.21 करोड़

City Union Bank: शेयर बाजार में कई शेयर आपको अच्छी कमाई देते हैं, लेकिन अगर आपको बाजार में बड़ा पैसा बनाना है तो इसके लिए आपके पोर्टफोलियो में अच्छे शेयर के साथ धैर्य होना बहुत जरूरी है। बहुत से लोग 40-50 फीसदी का फायदा होने के बाद शेयर को बेच देते हैं, लेकिन वही शेयर कुछ सालों में इतना रिटर्न देता है जितना आप पूरी जिंदगी कमा नहीं सकते।

आज हम ऐसे ही शेयर की बात करने जा रहा है जिसने पिछले 25 साल में निवेशकों को 100-200 गुना नहीं बल्कि 11821 फीसदी का रिटर्न दिया है। ऐसे में जिस किसी ने भी इस कंपनी के शेयर में निवेश किया था और आजतक उसमे बना है उसके बैंक में पैसों की बारिश हो रही है। यहां हम आपको बता देना चाहते हैं कि यह किसी भी तरह के निवेश की सलाह नहीं है।

city union bank

जी हां हम बात कर रहे हैं सिटी यूनियन बैंक की। इस बैंक के शेयर ने अपने निवेशकों को 25 साल में रिकॉर्ड रिटर्न दिया है। बैंक के शेयर की बात करें तो 28 मई 1999 को इस शेयर का दाम सिर्फ 90 पैसा था। लेकिन आज इस बैंक का शेयर 122 रुपए के ऊपर ट्रेड कर रहा है।

इस शेयर में उतार -चढ़ाव की बात करें तो 2006 में इस बैंक के शेयर ने 10 रुपए के भाव को पार किया था। इसके बाद 2013 में शेयर का दाम 50 रुपए के पार चला गया था। यही नहीं इसके बाद महज 3 तीन साल में बैंक का शेयर 2016 में 100 रुपए के पार चला गया।

2019 में बैंक का शेयर 200 के पार चला गया था। हालांकि अब बैंक के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। कोरोना की दस्तक से पहले 2020 में इस शेयर का दाम 230 रुपए के पार चला गया था।

बैंक के शेयर से कमाई की बात करें तो अगर किसी ने इस बैंक के शेयर को 1999 में खरीदा होता और इसमे एक लाख रुपे का निवेश किया होता है तो आज इसकी कीमत 1.21 करोड़ रुपए होती। बैंक ने पिछले 24 साल में 11821 गुना का रिटर्न दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+