सिटी बैंक में 8 नवंबर को ऑनलाइन बैंकिंग समेत ये सुविधाएं रहेंगी बंद, ग्राहकों को दी जानकारी
नई दिल्ली, 6 नवंबर: सिटी बैंक की कई सुविधाएं सोमवार (8 नवंबर) को कुछ समय के लिए बंद रहेंगी। बैंक ने अपने ग्राहकों को इसके बारे में आज जानकारी दी है ताकि वो इसके लिए पहले से तैयार रहें और समय पर उनको परेशानी ना हो। बैंक से अपने ग्राहकों को एक ईमेल के जरिए सूचित किया है कि 8 नवंबर को करीब 45 मिनट तक ऑनलाइन बैंकिग समेत कई सुविधाएं नहीं चलेंगी। बैंक ने इसके पीछे सिस्टम में जारी मेंटेनेंस को वजह बताया है।

सिटीबैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 8 नवंबर को तड़के 3 बजे से 3 बजकर 45 मिनट तक, करीब 45 मिनट के लिए सुविधाएं बंद रह सकती हैं। इस दौरान सिटी बैंक ऑनलाइन और सिटीबैंक मोबाइल बैंकिंग की सुविधा,सेल्फ सर्विस रिक्वेस्ट और आईवीआर सेवा बंद रहेगी।
बैंक ने ये भी कहा है कि किसी भी सिटी क्रेडिट कार्ड लेनदेन किसी दिक्कत की शिकायत 24X7 सिटीफोन पर की जा सकता है। सिटी बैंक के पास भारत में क्रेडिट कार्ड व्यवसाय का काफी बड़ा सेटअप है। सिटी बैंक देश में क्रेडिट कार्ड व्यवसाय में शुरुआती प्रवेश करने वालों में से था और इसके दो मिलियन से अधिक ग्राहक हैं। सिटीबैंक की वेबसाइट के अनुसार, 1902 में भारत में बैंक का पहला ऑफिस खुला था। 1993 में सिटी बैंक 24 घंटे फोन बैंकिंग की पेशकश करने वाला देश का पहला बैंक बन गया था।
बैंकों में चल रही हैं लंबी छुट्टियां
दिवाली, छठ पूजा जैसे त्याहारों के कारण नवंबर महीने में बैंकों की लंबी छुट्टियां हैं। नवंबर महीने में बैंक कई दिनों के लिए बंद रहेंगे। दिवाली, गोवर्धन पूजा जैसे त्योहारों के कारण बैंक लगातार दिन के लिए बैंक बंद हैं। बैंकों में इस हफ्ते दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज के चलते लंबी छुट्टी रही है। वहीं अगले हफ्ते में छठ पूजा की छुट्टी है।












Click it and Unblock the Notifications