Chinese Economy: कोरोना के चलते खतरे में चीन अर्थव्यवस्था, उद्योग पर भरोसा 8 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा

कोरोना के चलते चीन की अर्थव्यवस्था में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। चीन में उद्योग के प्रति लगों का भरोसा जनवरी 2013 के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।

china

Chinese Economy: चीन को दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कहा जाता है लेकिन पिछले कुछ समय से चीन की अर्थव्यवस्था में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सेल्स मैनेजर्स के सर्वे के अनुसार जनवरी 2013 के बाद चीन के बिजनेस में लोगों का भरोसा सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। जिस तरह से कोरोना ने चीन की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया उसका साफ तौर पर असर देखने को मिल रहा है। सर्वे के रिजल्ट के मुताबिक कोरोना पाबंदी में राहत दिए जाने के बाद चीन की अर्थव्यवस्था को सबसे ज्यादा झटका लगा है। चीन में जिस तरह से अभी भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं उसने चीन की मुश्किल को काफी बढ़ा दिया है।

2300 कंपनियों के सेल्स मैनेजर्स के साथ किए गए सर्वे में यह जानकारी सामने आई है। यह सर्वे 1 दिसंबर और 16 दिसंबर के बीच किए गए हैं। चीन की जीडीपी 3 फीसदी की रफ्तार से आगे बढ़ रही है, जोकि पिछले 50 साल में सबसे निचले स्तर पर है। वर्ल्ड इकोनॉमिक्स के अनुसार सर्वे में चीन की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से नीचे गिरी है, ऐसे में संभावना है कि अगले साल चीन में बड़ी मंदी आ सकती है।

सर्वे के अनुसार दिसंबर माह में चीन में व्यापारिक गतिविधियां काफी तेजी से गिरी हैं, सेल्स मैनेजर्स के सर्वे के अनुसार चीन में मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर 50 लेवल के नीचे पहुंच गया है। लंदन की डेटा मुहैया कराने वाली कंपनी के अनुसार कोरोना से प्रभावित कंपनियों की बात करें तो तकरीबन 50 फीसदी से अधिक कंपनियों ने कहा है कि उन्हें अभी भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वर्ल्ड इकोनॉमिक के अनुसार जिस तरह से चीन में कोरोना को लेकर प्रतिबंध लगाए गए उसकी वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और लोग सड़क पर उतरे। सर्वे के अनुसार शीर्ष नेता और नीति निर्माणकर्ता अस्थिरता का सामना कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+