चीन लाया FDI पर नए नियम, भारत को हो सकती है दिक्कत
नई दिल्ली। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के परिप्ररेक्ष्य में चीन ने अपनी नीतियों में बड़ा बदलाव किया है जिससे भारत को खासी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक प्रधानमंत्री ली क्यांग की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है कि कुछ संवेदनशील उद्योगों को छोड़कर, एफडीआई के लिए अब सिर्फ पंजीकरण कराना ही आवश्यक होगा।
नहीं होगी मंजूरी की जरूरत
इस फैसले के बाद चीन में एफडीआई के लिए प्रशासनिक मंजूरी की जरूरत नहीं होगी।
चीन की ओर से लिए गए इस फैसले के बाद उसे आर्थिक सुस्ती से सामना करने में आसानी हो सकेगी।
चीन के इस फैसले को इस नजरिए से भी देखा जा रहा है कि इससे एशिया में FDI पर प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।
ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने यह जानकारी भी दी कि FDI से जुड़ी नई नियमावली के संबंध में वाणिज्य मंत्रालय ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध कराएगी।
इसमें विदेशी कंपनियां ऑनलाइन ही आवेदन कर सकेंगी और इसके अंतर्गत तीन दिन के भीतर जवाब मिलेगा।
बता दें कि इस साल के शुरूआती 8 महीनों में चीन में FDI की दर 4.5 फीसदी बढ़ गई है।












Click it and Unblock the Notifications