Cheque Book: इन 6 बैंकों की चेक बुक अब हो गईं रद्दी, SBI में हो चुका है मर्जर

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक के नियमों में 1 अक्टूबर से एक बड़ा बदलाव हो चुका है। 1 अक्टूबर से बदले नियमों के तहत भारतीय स्टेट बैंक अपने पूर्व 5 सहयोगी बैंकों और भारतीय महिला बैंक के चेक नहीं लेगा। साथ ही इन 6 बैंकों के आईएफएससी कोड भी अमान्य हो गए हैं। इसे लेकर भारतीय स्टेट बैंक ने अपने पूर्व सहयोगी बैंकों और भारतीय महिला बैंक के ग्राहकों से अनुरोध भी किया है कि वह नए चेक के लिए आवेदन कर दें। इसे लेकर बैंक की तरफ से ग्राहकों को मैसेज भी किए जा रहे हैं ताकि ग्राहक अपने पुराने बैंक की चेकबुक को बदल लें और नई चेकबुक ले लें। आपको बता दें कि एसबीआई में स्‍टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्‍टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्‍टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्‍टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्‍टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर और भारतीय महिला बैंक का विलय हो चुका है।

ट्वीट करके भी किया सूचित

ट्वीट करके भी किया सूचित

भारतीय स्टेट बैंक ने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया है। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भारतीय स्टेट बैंक ने लिखा है- हम भारतीय स्टेट बैंक के सहयोगी बैंकों और भारतीय महिला बैंक के ग्राहकों से अनुरोध करते हैं कि वह जल्द से जल्द भारतीय स्टेट बैंक की नई चेक बुक के लिए आवेदन कर दें। अगर आप भी भारतीय स्टेट बैंक के इन 6 बैंकों में से किसी बैंक के ग्राहक हैं तो आप भी नई चेक बुक ले लें, ताकि आपको भविष्य में कोई दिक्कत ना हो। भारतीय स्टेट बैंक ने यह ट्वीट 20 सितंबर को ही कर दिया था।

कैसे प्राप्त करें नई चेक बुक?

कैसे प्राप्त करें नई चेक बुक?

ग्राहक नई चेक बुक के लिए इंटरनेट या मोबाइल बैंकिंग से आवेदन कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आप अपनी होम ब्रांच जाकर भी नई चेक बुक ले सकते हैं। इसके अलावा आपके पास एटीएम जाकर नई चेक बुक के लिए आवेदन करने का भी विकल्प है। तो अगर आप भी चेक बुक से जुड़ी तमाम परेशानियों से बचना चाहते हैं तो तुरंत ही नई चेक बुक ले लें।

न्यूनतम बैलेंस को लेकर मिल चुकी है राहत

न्यूनतम बैलेंस को लेकर मिल चुकी है राहत

अक्टूबर महीने की शुरुआत से ही भारतीय रिजर्व बैंक ने मिनिमम बैलेंस को लेकर अपनी पॉलिसी में बड़ा बदलाव कर दिया है। इसके तहत कंपनी ने मेट्रो शहरों में रहने वाले ग्राहकों को राहत दी है। पहले भारतीय रिजर्व बैंक के मेट्रो शहरों के ग्राहकों को अपने खाते में न्यूनतम 5000 रुपए रखना जरूरी था, लेकिन अब बैंक ने इसे घटाकर 3000 रुपए कर दिया है। यह सीमा ग्रामीण क्षेत्रों में 500 रुपए है, जबकि शहरी इलाकों और अर्ध शहरी इलाकों में क्रमशः 3000 और 1000 रुपए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+