अब डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए भी जरूरी होगा पासपोर्स या आधार
जल्द बिना आधार कार्ड या पासपोर्ट के आप घरेलू विमान में भी सफर नहीं कर पाएंगे।
नई दिल्ली। अगर आपने अब तक अपना पासपोर्ट या आधार कार्ड नहीं बनवाया है तो फौरन बनवा लें, क्योंकि बिना इन दोनों दस्तावेजों के आप जल्द भारत में भी विमान से सफर नहीं कर पाएंगे। जी हां जो पासपोर्ट अब तक केवल विदेश यात्रा के लिए अनिवार्य था, जल्द भारत में भी फ्लाइट से सफर करने के लिए अनिवार्य हो सकता है।

घरेलू विमानों में भी पासपोर्ट अनिवार्य
सरकार घरेलु विमानों में भी सफर करने के लिए आधार या पासपोर्ट को अनिवार्य करने की दिशा में काम कर रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक हवाई सफर के दौरान हर शख्स की पहचान करने के लिए और नो फ्लाई लिस्ट के नियम को लागू करने के लिए सरकार जल्द ही आधार या फिर पासपोर्ट को डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए भी अनिवार्य करने का मन बना रही है।
टिकट बुकिंग के वक्त देना होगा आधार नबंर
दरअसल एयरइंडिया स्टाफ को शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ द्वारा थप्पड़ मारने के बाद से सरकार उड़ान के दौरान सुरक्षा कतो और पुख्ता करना चाहती है। इसके अलावा गलत आचरण वाले लोगों को विमान में सफर से रोकना चाहती है। इसलिए सरकार घरेलु विमान यात्रा पर भी इंटरनेशनल उड़ानों के वक्त अपनाए जाने वाले नियमों को लागू करना चाहती है। इसके लिए यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग के के लिए पासपोर्ट या आधार नबंर को अनिवार्य बनाना चाहती है।
इसके लिए सिविल एविएशन मंत्रालय काम कर रहा है। माना जा रहा है कि अगले हफ्ते सरकार सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट का ड्राफ्ट जारी कर सकती है और जून या जूलाई से इस नियम को लागू कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications