No Fly List Rules: फ्लाइट में की गड़बड़ तो लग सकता है आजीवन बैन
नई दिल्ली। केन्द्र की तरफ से No Fly List Rules की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई है। यह भारत की पहली नो फ्लाई लिस्ट गाइडलाइन है। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यह लिस्ट यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी की है। केन्द्रीय मंत्री गजपति राजू ने इस लिस्ट को जारी करते हुए कहा है कि फ्लाइट में अगर कोई व्यक्ति गलत व्यवहार करता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई तो होगी ही, उसके अलावा ये एक्शन भी लिए जाएंगे।

नो फ्लाई रूल्स के तहत अगर आपने विमान में गलत व्यवहार किया तो आप पर आजीवन बैन भी लगाया जा सकता है। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने इसे जारी करने का कारण यात्रियों की सुरक्षा बताया है।
इसे तीन कैटेगरी में बांटा गया है।
1- जो लोग सिर्फ मौखिक रूप से उपद्रव करते हैं या फिर बुरा व्यवहार करते हैं, उन्हें 3 महीने के लिए नो-फ्लाई लिस्ट में डाल दिया जाएगा।
2- अगर कोई शख्स फ्लाइट में हाथापाई करता है या फिर किसी को गलत तरीके से छूता या परेशान करता है तो इसके लिए उस शख्स को 6 महीने तक इस लिस्ट में रखा जाएगा।
3- जान से मारने की धमकी देने जैसे गलत आचरण के लिए उस शख्स को कम से कम दो साल और अधिकतम आजीवन बैन लगाया जा सकता है।
आपको बता दें कि साल की शुरुआत में ही शिवसेना के एक सांसद रविंद्र गायकवाड़ ने एयर इंडिया के स्टाफ के साथ बुरा व्यवहार किया था, जिसके बाद सभी एयरलाइंस कंपनियों ने गायकवाड़ पर बैन लगा दिया था। इसके बाद सांसद ने माफी मांगी, तब जाकर उन पर से एयरलाइंस से बैन हटाया था। तभी से इस बात पर चर्चा हुई थी कि नो-फ्लाई लिस्ट बनाई जाए। और आखिरकार अब देश की पहली नो फ्लाई रूल्स लिस्ट जारी की जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications