कोरोना की जंग के लिए केंद्र ने 14 राज्यों को दिए 6195 करोड़ रुपए की सहायता राशि
नई दिल्ली। कोरोना की जंग में राज्य सरकारों की मदद के लिए केंद्र सरकार आगे आई है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को 14 राज्यों को राजस्व घाटे को कम करने के लिए अनुदान के तौर पर 6195 करोड़ रुपए जारी किए। कोरोना वायरस से लड़ रहे राज्यों के संसाधन बढ़ाने के लिए यह राशि जारी की गई है।
Recommended Video

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण के दफ्तर की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई। सरकार ने सोमवार को राजस्व घाटा अनुदान के तौर पर दूसरी किश्त के रूप में 14 राज्यों को 6195.08 करोड़ रुपए की सहायता की। केंद्र सरकार की ओर से कोरोना वायरस संकट के दौरान राज्यों के संसाधन बढ़ाने के लिये यह राशि जारी की गई है।
सरकार ने इस सहायता राशि की पहली किस्त 3 अप्रैल को जारी की थी, जिसमें राजस्व घाटा अनुदान के तौर पर राज्यों को 6195 करोड़ रुपए जारी किए गए थे। इन राज्यों में आंध्र प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, पंजाब, सिक्किम, तिमलनाडु, त्रिपुरा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications