Windfall Tax: कच्चे तेल पर सरकार ने विंडफॉल टैक्स 700 रुपए प्रति टन घटाया
केंद्र सरकार ने कच्चे तेल पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में बड़ी गिरावट की है। क्रूड तेल के विंडफॉल टैक्स में सरकार ने 700 रुपए प्रति टन की कमी की है।

Windfall Tax: केंद्र सरकार ने कच्चे तेल के घरेलू उत्पादन पर विंडफॉल टैक्स को कम कर दिया गया है। पहले यह टैक्स 5050 रुपए प्रति टन था, जिसे अब सरकार ने कम करके 4350 प्रति टन कर दिया है। केंद्र सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार डीजल एक्सपोर्ट पर भी सरकार ने विंडफॉल टैक्स को कम किया है। इसे 7.5 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 2.50 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। नई कीमतें आज से ही लागू हो गई हैं। हालांकि पेट्रोल पर जीरो एक्साइज ड्यूटी लगेगी।
घरेलू बाजार में ऊर्जा उत्पाद की किल्लत को कम करने के लिए भारत सरकार ने पहली बार 1 जुलाई 2022 में पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर एक्साइज ड्यूटी की शुरुआत की थी। वहीं विंडफॉल टैक्स की बात करें तो यह और भी अधिक दर पर लगने वाला टैक्स है जिसके जरिए उद्योग और कंपनियों को बाहरी वजह से होने वाले अतिरिक्त मुनाफे पर टैक्स वसूला जाता है। पिछले साल नवंबर माह में सरकार ने विंडफॉल टैक्स को कच्चे तेल के निर्यात पर कम किया था, इसे 11000 से कम करके 9500 रुपए प्रति टन कर दिया गया था।
क्या होता है विंडफॉल टैक्स
विंडफॉल टैक्स की बात करें तो यह उन कंपनियों या इंडस्ट्रीज पर लगाया जाता है, जिन्हें विशेष परिस्थिति में तत्कालिक मुनाफा होता है। यह टैक्स उस वक्त बढ़ाया या घटाया जाता है जब किसी कंपनी को बाहरी वजह से बिना कुछ किए अतिरिक्त मुनाफा या घाटा होने लगता है। उदाहरण के तौर पर पिछले साल जब यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध शुरू हुआ तो कच्चे तेल के दाम काफी बढ़ गए। जिसकी वजह से भारत आयात होने वाला तेल भी महंगा हो गया। यही वजह है कि कच्चे तेल के दाम पर विंडफॉल टैक्स को कम किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications