केंद्र सरकार ने राज्यों को जारी किए जीएसटी मुआवजे के 86,912 करोड़

नई दिल्ली, 31 मई: केंद्र सरकार ने राज्य को जीएसटी मुआवजे के 86,912 करोड़ रुपए जारी किए हैं। केंद्र पर वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) मुआवजे तौर पर राज्यों की जो राशि बकाया थी, उसे चुकाते हुए ये रकम जारी की गई है। केंद्र ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि राज्यों को जारी किए गए 86,912 करोड़ में से 47,617 करोड़ रुपए का मुआवजा जनवरी तक, 21,322 करोड़ फरवरी-मार्च और 17,973 करोड़ रुपए अप्रैल-मई तक बकाया था। जो राज्यों को भेज दिया गया है।

Recommended Video

    GST Fraud का बड़ा खुलासा ! कौन चला रहा था 800 करोड़ की 550 Dummy Companies ? | वनइंडिया हिंदी
     GST

    केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि जीएसटी कम्पन्सेशन फंड में करीब 25,000 करोड़ रुपए ही उपलब्ध थे। इसके बावजूद केंद्र ने पूरा भुगतान किया। बाकी की राशि का भुगतान केंद्र के अपने संसाधनों से राज्यों को किया है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि राज्यों को 86,912 करोड़ जारी करने के साथ ही केंद्र सरकार ने राज्यों को आज यानी 31 मई, 2022 तक का जीएसटी मुआवजे का पूरा भुगतान कर दिया है।

    बता दें कि केंद्र अगले महीने, जून से राज्यों को टैक्स कलेक्शन में कमी की भरपाई के लिए कोई मुआवजा देना बंद कर देगा। जीएसटी मुआवजे को लेकर केंद्र और राज्यों के बीच समझौता 5 साल के लिए था। 2017 में हुए इस समझौते का समय पूरा हो गया है। कई राज्यों की जीएसटी मुआवजा बढ़ाने की मांग को खारिज करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने इस साल के बजट भाषण में साफ कर दिया था कि ये समझौता जून, 2022 में खत्म हो जाएगा और सरकार इसे आगे नहीं बढ़ाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+