केंद्र ने Gold पर नई हॉलमार्किंग की अनिवार्य, 1 अप्रैल से 6 अंकों वाला हॉलमार्क ही मान्य
केंद्र सरकार ने सोने के आभूषणों पर नई हॉलमार्किंग अनिवार्य की है। ऐसे में अब 1 अप्रैल से 6 अंकों वाला हॉलमार्क ही मान्य होगा।

New Gold Hallmark: केंद्र सरकार ने सोने की खरीदारी को लेकर बनाए गए नियमों में बड़ा बदलाव किया है। जिसके तहत सोने के लिए नई हॉलमार्किंग को अनिवार्य किया, जो कि 1 अप्रैल से प्रभावी होगी। ऐसे में 31 मार्च 2023 के बाद बिना हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID) वाले सोने के जेवरात और कलाकृतियों ना मान्य होगे और ना ही बेचे जाएंगे।
6 अंकों वाला हॉलमार्क ही मान्य होगा
ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने और देश भर में सोने की गुणवत्ता के अनुरूप मानकों की गारंटी देने के लिए भारत सरकार ने सोने के आभूषणों के लिए एक जरूरी एचयूआईडी बेस्ड हॉलमार्किंग सिस्टम लागू किया है। दरअसल, ग्राहकों के बीच 4 डिजिट और 6 डिजिट हॉलमार्किंग को लेकर भ्रम दूर करने के लिए यह अहम कदम उठाया गया है।
नए नियमों के तहत बदलाव
केंद्र की ओर से जारी किए नए नियमों के मुताबिक अब एक अप्रैल से सिर्फ छह डिजिट वाले HUID ही मान्य होंगे। जिसके बिना सोना और सोने के जेवरात नहीं बिक सकेंगे। इतना ही नहीं चार डिजिट वाली हॉलमार्किंग पूरी तरह बंद की जाएगी। इस कदम का उद्देश्य गुणवत्ता मानकों और उपभोक्ता संतुष्टि को सुनिश्चित करना है। सरकार ने व्यवसायों की सहायता के लिए विभिन्न उत्पादों में माइक्रो-यूनिटों के लिए मार्किंग शुल्क में 80% रियायत और उत्तर पूर्व में सभी यूनिट के लिए अतिरिक्त 10% रियायत की घोषणा की है।
Recommended Video
ऐसे होगी पहचान
ग्राहक BIS लोगो, कैरेट में शुद्धता, पहचान चिह्न या हॉलमार्किंग केंद्र की संख्या, और पहचान चिह्न या जौहरी की संख्या देखकर आसानी से जांच सकते हैं कि उनके आभूषण हॉलमार्क हैं या नहीं। इस नियम का उल्लंघन करने वाले ज्वैलर्स को आभूषण की कीमत का पांच गुना जुर्माना या एक साल की कैद या दोनों हो सकती है।
बता दें कि भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने जून 2021 में स्वर्ण आभूषणों और कलाकृतियों की हॉलमार्किंग अनिवार्य की थी। 1 अप्रैल 2022 से ज्वैलर्स केवल 14, 18 और 22 कैरेट के सोने के आभूषण और अन्य सामान बेच सकेंगे, जो उनकी शुद्धता के लिए BIS द्वारा प्रमाणित किए गए हों। मालूम हो कि हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID) नंबर से ज्वलैरी की शुद्धता की पहचान होती है। यह एक 6 नंबर का कोड होता है जिससे सोने की सारी जानकारी मिल जाती है।












Click it and Unblock the Notifications