नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, दोगुनी हुई टैक्स फ्री ग्रेच्युटी
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार की तरफ से नौकरीपेशा लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। केन्द्र ने संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए टैक्स फ्री ग्रेच्युटी की सीमा को बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। आपको बता दें कि मौजूदा समय में टैक्स फ्री ग्रेच्युटी की सीमा 10 लाख रुपए है, जिस बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दिया गया है।

पीएम की अध्यक्षता में मिली मंजूरी
इसे नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में मंजूरी दी गई है। इस फैसले के बाद अब 20 लाख रुपए तक की ग्रेच्युटी पर आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा। आपको बता दें कि आने वाले समय में सरकार लगातार 5 साल काम करने की बाध्यता को भी खत्म कर सकती है, क्योंकि यूनियनों की यह भी मांग थी
पहले भी हुई थी इस मामले पर चर्चा
फरवरी में भी केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों ने श्रम मंत्रालय के साथ इस मामले पर चर्चा की थी और अपनी सहमति भी दी थी। यूनियनों की मांग यह भी थी कि ग्रेच्युटी के भुगतान के लिए किसी भी कंपनी या फिर प्रतिष्ठान में न्यूनतम 10 कर्मचारी होने की शर्त को भी खत्म किया जाए। इतना ही नहीं, कम से कम 5 साल तक काम करने पर ही ग्रेच्युटी मिलने की शर्त को भी समाप्त किया जाना चाहिए। आपको बता दें कि ग्रेच्युटी के लिए कम से कम 10 कर्मचारियों का प्रतिष्ठान और साथ ही न्यूनतम 5 साल लगातार उसी प्रतिष्ठान में काम करना जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications