चोरी हुआ फोन अब घर बैठे खुद कर सकेंगे ट्रैक-ब्लॉक, जानें कैसे काम करेगा भारत सरकार का CEIR System?
टैंकिग सिस्टम केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (CEIR) को डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन CDoT ने बनाया है। इस सिस्टम को पूरे भारत में लॉन्च किया जाएगा।

मोबाइल चोरी होना और उसका गलत इस्तेमाल आज के वक्त में आम बात है। लेकिन, अब आप अपना चोरी हुआ फोन खुद टैक और ब्लॉक कर सकेंगे। जी, हां यह सिस्टम आपको कानूनी पचडे से बचाने में सक्षम होगा। कोई भी आपका फोन चोरी करके आपराधिक घटना को भी अंजाम नहीं दे सकेगा। केंद्र की मोदी सरकार इस नई व्यवस्था को 17 मई से लॉन्च करने जा रही है। यह व्यवस्था पूरे भारत में अपना जलवा बिखेरीगी।
इस टैंकिग सिस्टम केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (CEIR) को डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन CDoT द्वारा तैयार किया गया है। सीडीओटी में सीईओ और प्रोजेक्ट बोर्ड के अध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय ने कहा कि इस सिस्टम को पूरे भारत में लॉन्च किया जाएगा। इससे लोग अपने खोए हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक और ट्रैक कर सकेंगे।
कैसे काम करेगा सिस्टम?
मोबाइल के चोरी होते ही CEIR वेबसाइट ceir.gov in या KYM ऐप ओपन करना होगा। उसके बाद CEIR वेबसाइट पर ब्लॉक स्टोलन/ लॉस्ट मोबाइल ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ओपन होते ही सारी डिटेल फिल करनी होगी। चोरी हुए मोबाइल में लगे सिम का नंबर, डिवाइस ब्रांड, मॉडल, एक मोबाइल की फोटो और अन्य सभी डिटेल फिल करने के बाद सबमिट करना होगा।
सफल है ये सिस्टम
यह सिस्टम अभी तक सफल माना जा रहा है। वेबसाइट के मुताबिक, अब तक 4,79,530 मोबाइल ब्लॉक किया जा चुका है। वहीं, 2,42,920 फोन ट्रैक किए जा चुके हैं। करीब 8,498 फोन तलाशे गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications