SBI की शिकायत पर सीबीआई ने किया माल्या पर 420 का मामला दर्ज

नई दिल्ली। शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ( सीबीआई ) ने मामला दर्ज किया है जिसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर सीबीआई ने धारा 420 के अतंर्गत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

हो चुके हैं भगोड़ा घोषित

बता दें इससे पहले जून में उन्हें प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) से जुड़े मामले की सुनाई के दौरान उन्हें मुंबई की विशेष अदालत ने इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट की अर्जी पर भगोड़ा घोषित कर दिया था।

वहीं बीते 6 अगस्त को दिल्ली की पटियाला हाईकोर्ट ने भी माल्या को 4 नवंबर को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। अदालत ने यह आदेश चेक बाउंस होने के मामले की सुनवाई के दौरान दिया था।

पेश हों माल्या

अदालत ने विदेश मंत्रालय को दिए आदेश में कहा था कि लंदन स्थित विजय माल्या को गैर जमानती वारंट भेजा जाए साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि माल्या 4 नवंबर को अदालत में पेश हों।

बता दें कि दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की ओर से विजय माल्य के खिलाफ 4 मामले दर्ज कराए गए थे। ये मामले इसलिए दर्ज कराए गए थे क्योंकि किंगफिशर एयरलाइंस की ओर से 7.5 करोड़ रुपए का भुगतना नहीं किया गया था।

9,000 करोड़ रुपए लेकर हैं फरार

गौरतलब है कि विजय माल्या 13 सरकारी बैंको के करीब 9,000 करोड़ रुपए लेकर देश से फरार हो चुके हैं। बैंकों का पैसा न देने और ईडी के समन के बावजूद पेश न होने पर उन्हें भगोड़ा घोषित किया जा चुका है।

वहीं विदेश मंत्रालय द्वारामाल्या का पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया है। माल्या इसी साल मार्च में देश से चले गए थे जिसके बाद काफी विवाद हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+