डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन संशोधित अनुमान से भी बेहतर, 13.63 लाख करोड़ रहा: सीबीडीटी प्रमुख
नई दिल्ली, 17 मार्च: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन जगन्नाथ विद्याधर महापात्र ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए डायरेक्ट टैक्स (प्रत्यक्ष कर) 12.50 लाख करोड़ रुपए के संशोधित अनुमान से भी बेहतर रहा है। गुरुवार को उन्होंने जानकारी दी है कि 17 मार्च तक 13.63 लाख करोड़ रुपए का डायरेक्ट टैक्स आ चुका है।

जेबी महापात्रा ने बताया है कि सीबीडीटी का लक्ष्य 11.08 लाख करोड़ रुपए था, जो संशोधित अनुमान में बढ़कर 12.50 लाख करोड़ रुपए हो गया था। फिलहाल (17 मार्च तक) हमारा नेट कलेक्शन 13.63 लाख करोड़ रुपए है। बीते चार साल में ये सबसे बढ़िया है। हमें 31 मार्च तक ये आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है। बता दें कि डायरेक्ट टैक्स यानी प्रत्यक्ष कर वह है जो कोई व्यक्ति या संगठन प्रत्यक्ष रूप से भुगतान करता है। जैसे आयकर, रियल एस्टेट प्रॉपटी टैक्स, पर्सनल प्रॉपर्टी टैक्स प्रत्यक्ष कर है।
क्रिप्टो पर कही ये बात
सीबीडीटी चेयरमैन महापात्र ने ये भी बताया है कि क्रिप्टो यू/एस 194 में टीडीएस का प्रावधान 1 जुलाई, 2022 से लागू हो जाएगा। वहीं 30 फीसदी क्रिप्टो टैक्स 1 अप्रैल, 2022 से शुरू होगा। गुरुवार को उन्होंने कहा कि आयकर विभाग की ओर से सहयोग मिलेगा और विभाग क्रिप्टो के लिए एक टीम के रूप में काम करेगा।












Click it and Unblock the Notifications